आस्था

Luck Tips: कहीं आप भी पर्स में तो नहीं रखते इन चीजों को? रहता है पैसे का अभाव

Luck Tips: क्या आपके साथ भी ऐसा तो नहीं होता कि लाख कमाने के बाद भी पैसा आपके पास नहीं टिकता या बहुत कोशिश करने के बाद आप पैसा नहीं कमा पाते. अगर ऐसा है तो ज्योतिष के अनुसार आपका पर्स भी आपके भाग्य के लिए अनिष्टकारक हो सकता है. इसके लिए इस बात को समझना जरूरी है कि इसके पीछे की वजह क्या है. माना जाता है कि पर्स को रखने के भी कुछ नियम हैं. इन नियमों को अनदेखा करने पर इंसान को आर्थिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है. आइए जानते हैं कि क्या कहता है ज्योतिष इस विषय में.

पर्स को ठूस-ठूस कर भरने की जरूरत नहीं

माना जाता है कि पर्स में रुपये-पैसे के अलावा किसी भी तरह की फालतू चीज नहीं रखनी चाहिए. ऐसा देखा जाता है कि लोग मेडिकल के बिल से लेकर छोटी-बड़ी सभी पर्ची पर्स में ठूसते जाते हैं. इसके अलावा जिस कागज की उपयोगिता नहीं रहती उसे भी उपयोगिता खत्म होने के बाद पर्स से बाहर नहीं निकालते. इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ता है और इसके अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं. इसलिए अपने पर्स से इस तरह की बेफजूल की चीजों को निकाल फेंके.

पर्स में भगवान की तस्वीर का असर

भगवान के दर्शन और लक्ष्मी मां की कृपा के लिए भी कुछ लोग पर्स में इनकी तस्वीरें रखते हैं. लेकिन इस बात पर इनका ध्यान नहीं जाता कि अगर वे कहीं बैठते हैं तो भगवान की तस्वीर उनके नीचे आ जाती है. इसके अलावा वे अपने पर्स को लेकर शौचालय से लेकर दूसरे अशुद्ध स्थानो पर जाते रहते हैं. माना जाता है कि इन सबसे भगवान का अपमान होता है और ऐसा करने वाले पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है. अगर आपके पर्स में भी भगवान की कोई तस्वीर है तो इसे निकालकर, घर के पूजा स्थल पर रख दें.

फटा पर्स भी है आर्थिक तंगी का कारण

अक्सर कुछ लोग बहुत दिनों तक एक ही पर्स का इस्तेमाल करते हैं. लगातार इस्तेमान होने के कारण यह फटने लगता है. बावजूद इसके वह उसका उपयोग करते रहते हैं और अंतत: पर्स फट ही जाता है. इस तरह का पर्स रखना शुभ नहीं माना जाता. इसलिए जब यह फट जाए तो इसे तत्काल प्रभाव से बदल दें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

7 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

9 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

22 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

23 minutes ago