आस्था

Sawan Vinayaka Chaturthi 2023 Date: इस दिन है सावन मास की अंतिम चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Sawan Vinayaka Chaturthi 2023: हर माह की चतुर्थी तिथि गणेश जी की पूजा के लिए बेहद ही खास होती है. हिन्दू धर्म में किसी भी नए काम के शुभारंभ में भगवान गणेश की पूजा और उपासना की विशेष तौर पर मान्यता है. इसके अलावा गणेश जी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है. प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश जी को पूजने की विशेष मान्यता है. इस व्रत को चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. वहीं शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता. इस दिन व्रत रखने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है. ऐसे में इस साल सावन में पड़ने वाला अंतिम गणेश चतुर्थी व्रत 20 अगस्‍त को पड़ रहा है.

विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह का अंतिम चतुर्थी की शुरुआत 19 अगस्‍त को रात में 10 बजकर 19 मिनट से शुरु हो जाएगी. वहीं इसका समापन 21 अगस्‍त को रात में 12 बजकर 21 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत 20 अगस्‍त को रखा जाएगा. बात करें इस दिन के शुभ मुहूर्त की तो इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.

मंत्रों के उच्चारण से मिलता है लाभ

मान्यता है कि चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से किसी भी तरह के काम में आ रही रूकावट दूर होती है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान मंत्रों के उच्चारण का विशेष लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

तो इस लिए तुलसी जी के पत्ते का नहीं होता उपयोग

इस दिन भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्ते का उपयोग वर्जित है. एक धार्मिक कथा के अनुसार एक बार तुलसी जी ने गणेश जी की तपस्या भंग की थी. इससे नाराज होकर गणेश जी ने श्राप दिया था कि तुलसी जी कभी भी उनकी पूजा का हिस्सा नहीं रहेंगी. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को काले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: मिथुन राशि वाले किसी को न दें उधार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…

25 minutes ago

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

10 hours ago