आस्था

Betel leaves: पान के पत्ते के ये उपाय जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Betel leaves: पान के पत्ते को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है. सभी प्रकार के पूजा पाठ और धर्म कर्म में इसका उपयोग आवश्यक रूप से होता है. लेकिन इससे जुड़े कुछ टोटके ऐसे भी हैं जिन्हें आजमाकर आप आश्चर्यजनक परिणाम पा सकते हैं.

कौन से उपाय देते हैं चमत्कारी परिणाम

माना जाता है कि बजरंगबली को पान का पत्ता बहुत प्रिय है. ऐसे में आप हनुमान जी से जुड़े दिन शनिवार और मंगलवार को इस उपाय को कर सकते हैं. इसके लिए आपको नजदीक के किसी हनुमान मंदिर में जाना है और हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों में पान के पत्ते को रख देना है. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर अपनी मनोकामना उनसे बताएं.

हनुमान जी के अलावा आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भी यह उपाय आजमा सकते हैं. हनुमान जी की तरह ही सोमवार के दिन भगवान शिव का यह उपाय आपको करना होगा. सावन के महीने में इस तरह का उपाय ज्यादा कारगर होता है. इसके लिए आपको स्नान और साफ वस्त्र धारण करने के बाद अपने पास के शिवलिंग वाले मंदिर में जाना है.

फिर एक पान का पत्ता लेते हुए उस पर सौंफ, सुपारी, कत्था और इलायची रखते हुए भगवान शिव को अर्पित करना है. इसके बाद आपकी जो भी परेशानी होगी उसे भोलेनाथ से कहें. भगवान शंकर जल्द ही आपकी मुराद पूरी करेंगे.

इस उपाय से व्यापार में होगी तरक्की

अगर आपका व्यापार ठीक से न चल रहा हो और अड़चने रुकने का नाम न ले रही हों तो यह उपाय इन सारी समस्याओं से निजात दिलाएगा. इसके लिए आपको साफ मन से 5 पान के खड़े पत्तों का चुनाव करना है. इसके बाद मौली लेते हुए इन्हें बांध लें. फिर काम वाली जगह पर पूर्व दिशा की दीवार पर बने किसी अलमारी में रख दें. इससे आपकी चली आ रही परेशानियों का समाधान निकलने लगेगा और व्यापार में तरक्की होने लगेगी.

इस उपाय से बनेंगे सभी काम

माना जाता है कि यदि आप अपने घर के मंदिर या पूजा स्थल पर भगवान को प्रतिदिन पान का पत्ता चढ़ाएं तो आपको जल्द ही अपने काम में सफलता मिलेगी. इसके अलावा रविवार के दिन पान के पत्ते को मंदिर में चढ़ाने के बाद अपने पास रख ले और जिस काम के लिए जा रहे हों वहां साथ लेकर जाएं. आपका काम ईश्वर के आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago