आस्था

Dakshinavarti Shankh: दुर्लभ माना जाता है दक्षिणावर्ती शंख, चमत्कारी हैं घर में रखने पर इससे मिलने वाले परिणाम

Dakshinavarti Shankh: आमतौर पर शंख और इसकी ध्वनी को काफी शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ या शुभ कार्यों में इसकी ध्वनी सुनने का विधान है. वैसे तो सभी तरह के शंख बेहद पवित्र होते हैं और घर में इन्हें रखने पर शुभता आती है, लेकिन एक शंख ऐसा भी है जो अगर आपको मिल जाए तो अत्यंत शुभदायक और समृद्धिवर्धक है. यह शंख है दक्षिणावर्ती शंख. दक्षिणावर्ती इसलिए क्योकि इसका मुंख दाईं ओर खुलता है. पूजा पाठ में उपयोग होने वाला शंख आमतौर पर वामावर्ती होता है. इनकी उपलब्धता बहुतायत रहती है, लेकिन दक्षिणावर्ती शंख बहुत ही कम मिलते हैं.

दक्षिणावर्ती शंख का धार्मिक महत्व

इस शंख की गणना दुर्लभतम की श्रेणी में की जाती है. मार्कण्‍डेय पुराण में इस बात का वर्णन है कि मां लक्ष्‍मी को यह शंख अत्यंत ही प्रिय है. माना जाता है कि दक्षिणावर्ती शंख माता लक्ष्मी के साथ ही समुद्र मंथन से निकला था. इसलिए यह धन की देवी मां लक्ष्मी का पसंदीदा है. माना जाता है कि घर में इसे रखने पर धन-धान्य में वृद्धि होती है. धार्मिक ग्रंथों में दक्षिणावर्ती शंख से जुड़े कई ऐसे प्रसंग मिलते हैं. जिनमें इस शंख से जुड़े चमत्कारों का जिक्र है. अगर बात वास्‍तु शास्त्र की करें तो इसके अनुसार इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही बलशाली शत्रु पर विजय मिलती है और किसी तरह की अनहोनी, भय और दूसरे तरह के बुरे प्रभावों से मुक्ति भी मिलती है.

घर में रखते समय कुछ नियमों का रखें ख्याल

दक्षिणावर्ती शंख को घर में एक आम वस्तु की तरह नहीं रखा जा सकता. इसे घर में रखने के कुछ नियम बताए गए हैं. अगर आपको यह किसी भी तरह मिल जाए तो सबसे पहले इसे रखने के लिए कोई भी एक साफ धातु का बना पात्र ले लें. अगर यह चांदी का हो तो अति उत्तम है, परंतु न होने पर किसी भी धातु का ले सकते हैं. इसके बाद लाल रंग का छोटा सा टुकड़ा पात्र में बिछा लें. अब गंगाजल लेते हुए इसे दक्षिणावर्ती शंख के मुंख में भरें. इसके बाद इसे लाल कपड़े पर रखते हुए घर के मंदिर में रख दे. शुक्रवार को मां लक्ष्मी के दिन इस शंख की खास तौर पर पूजा करें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago