Bharat Express DD Free Dish

प्रधानमंत्री मोदी का तिरुचिरापल्ली में रोड शो, रोड के दोनों ओर लगे रहे पीएम मोदी के स्वागत बोर्ड, राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में लिया भाग

PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तिरुचिरापल्ली जिले में एक रोड शो किया. जहां उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी की गंगईकोंडा चोलापुरम मंदिर की यात्रा से पहले पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी कर ली.

PM Modi Tamil Nadu Visit

PM Modi Tamil Nadu Visit: दो दिवसीय यात्रा पर तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तिरुचिरापल्ली जिले में एक रोड शो किया. जहां उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया. रोड शो में भारी संख्या में जुटे. जन सैलाव ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया. यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रतीक था, बल्कि तमिलनाडु में बीजेपी की बढ़ती पकड़ का भी संकेत दे रहा था.

प्रधानमंत्री शनिवार देर रात त्रिचि पहुंचे थे. इसके बाद रविवार को उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा.  तमिलनाडु के अरियालुर में मौजूद गंगईकोंडा चोलापुरम मंदिर की यात्रा से पहले पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी कर ली.

राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में लिया भाग

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आयोजित आदि तिरुवथिराई महोत्सव के साथ-साथ पीएम मोदी ने महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित उत्सव में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने चोलपुरम मंदिर में पूजा अर्चना की.

राजेंद्र चोल प्रथम के स्मरणोत्सव में लेंगे भाग

बता दें कि, राजेंद्र चोल प्रथम के दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री अभियान के 1000 साल पूरे होने पर उनके स्मरणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पीएम मोदी भाग लेंगे.

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर भाजपा और एआईएडीएमके के झंडे लगाए गए थे. वहीं रास्ते भर राजा चोझान की तस्वीरें और पीएम मोदी को लेकर स्वागत संदेश के बैनर भी लगे थे.

ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए जहन्नुम बना PAKISTAN, एक और महिला टिकटॉकर को जहर देकर की गई हत्या, शादी करने से कर रही थी मना

राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे

बता दें कि, पीएम मोदी गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे.

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया.

ऐतिहासिक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक परियोजनाओं की एक श्रृंखला से क्षेत्रीय संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, लॉजिस्टिक दक्षता में वृद्धि होगी, स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना को मजबूती मिलेगी और तमिलनाडु के नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा.

वहीं पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर योद्धाओं को नमन किया. पीएम मोदी ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read