आस्था

Today Horoscope, 01 April 2023: आज इन राशियों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान, जानें कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का पहला दिन

Today Horoscope, 01 April 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपनी फिटनेस को लेकर दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं. आर्थिक तौर पर सुधार होने की संभावना है. किसी रिश्तेदार के आगमन से मन प्रफुल्लित रहेगा. दिन के दूसरे पहर में कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपनी उर्जा अच्छे कामों में लगाना चाहिए. अविवाहित लोगों को आज विवाह से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. घरवालों के साथ किसी अहम मुद्दे पर बात कर सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

व्यापार में नए क़रार फ़ायदेमंद हो सकते हैं. कहीं भी निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है. शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आएगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें. किसी पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक से ख़राब हो सकती है. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन काम के दबाव चलते तनाव हो सकता है. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.आज किस्मत आपको ऐसे लोगों से मिलवाएगी जिनका योगदान आपकी तरक्की में होगा. दूसरों की कही कड़वी बातों के कारण मूड ख़राब हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको दूसरों को अपनी बातें बताने से बचना चाहिए. आज के दिन जीवनसाथी की व्यस्तता आपको परेशान कर सकती है. उदास होने की संभावना है. छाई रह सकती है. अच्छी सेहत के लिए काली सरसों का दान करें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप पेट की तक़लीफ़ से परेशान हो सकते हैं. रिश्तेदारों के आगमन के कारण जरूरी कामों में व्यवधान आ सकता है. लोगों में आपका आकर्षण बना रहेगा. व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. संचित धन के खर्च होने की आशंका है. आज लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे. व्यर्थ की बहस में पड़ने से बचें. वैवाहिक जीवन में दरार पड़ सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

किसी पुरानी बीमारी में सुधार होगा. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा. धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. किसी धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना है. दिन के दूसरे पहर में निराशा या कुंठा के भाव आ सकता है.

इसे भी पढ़ें: अप्रैल में बैसाखी, हनुमान जयंती और ईद-उल फितर जैसे प्रमुख त्यौहार, यहां पढ़ें पूरी सूची

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

व्यापार को लेकर कोई अहम कदम उठा सकते हैं. कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है. शाम के लिए कोई ख़ास योजना बना सकते हैं. किसी रिश्तेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

पुरानी परियोजनाओं में सफलता मिलेगी. नशे से दूर रहने की कोशिश करें. आज दूसरे आपके दिमाग से खेलने की कोशिश कर सकते हैं. संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सात्विक आहार ग्रहण करें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना चाहिए. एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे. स्वभाव में सरलता बनाए रखें. आज के दिन कौवों को पकौड़े खिलाएं. दूसरे आपके काम में दखलअंदाजी कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

एलन मस्क की SpaceX रोजाना अंतरिक्ष में भेज रही करीब 9 सैटेलाइट, जानिए कैसे इतनी तेज हुई लॉन्चिंग

एलन मस्क की SpaceX Starlink नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने के लिए लगातार सैटेलाइट…

8 minutes ago

नेपाल में बेजुबान से क्रूरता: बीमार कुत्ते को नदी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

नेपाल के बाझांग जिले से जानवरों के प्रति क्रूरता का एक वीभत्स मामला सामने आया…

25 minutes ago

11वां व्हाइटस्वान आर्ट फेस्टिवल: कथक नृत्यांगना स्नेहा मुखर्जी ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी…

1 hour ago

उड़ानों को तरसते नए एयरपोर्ट: करोड़ों खर्च के बाद भी खाली रनवे, कहां चूक गई UDAN योजना?

UDAN योजना के तहत छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट विकसित…

2 hours ago

8 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…

2 hours ago

आज का पंचांग: सप्तमी के बाद लगेगी अष्टमी, जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…

3 hours ago