होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत (फोटो ट्विटर)
Weather Forecast Today: दिल्ली में शुक्रवार को भी कई जगह हल्की वर्षा हुई. ऐसे में गर्मी के कहर और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने वाला है जबकि तीन और चार अप्रैल को फिर से वर्षा होने की संभावना है.
वहीं शुक्रवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच चली लुकाछिपी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.5 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. हवा में नमी का स्तर 56 से 100 प्रतिशत देखने को मिला. रात साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग में 0.1 मिमी, पालम और लोधी रोड पर 0.2 मिमी, नजफगढ़ में 9.0 मिमी जबकि आयानगर में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा.
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बादल छाए रहेंगे. कहीं- कहीं गर्जन वाले बादल बनने और हल्की बरसात होने की भी संभावना है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 15 डिग्री रह सकता है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक शनिवार व रविवार को मौसम लगभग शुष्क रहेगा जबकि सोमवार और मंगलवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोबारा बरसात हो सकती है.
आईएमडी की मानें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. 1 अप्रैल से 2 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. जबकि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी है. मध्य भारत में भी कई जगहों पर आज बारिश, आंधी और बिजली गिर सकती है. जबकि कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…