आस्था

Today Horoscope, 03 April 2023: आज इन राशि वालों के बन रहे हैं व्यापार में सफलता के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 03 April 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए. बिना वजह तनाव हो सकता है. मानसिक कष्ट मिलने की आशंका है. धन खर्च पर ध्यान दें. सेहत पर ध्यान बनाए रखने की जरुरत है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज लिए गए किसी फैसले के कारण आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है. काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है. आज परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल पाएगे.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज पाचन तंत्र में कुछ दिक्कत आ सकती है. भावनात्मक रूप से आज आपको कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. माता-पिता आपको कोई उचित सलाह दे सकते हैं. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा. दिन के दूसरे पहर में किसी रिश्तेदार के आगमन की संभावना है. मानसिक शांति बनी रहेगी. संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. सेहत पर ध्यान दें.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप खुद को पहले से ज्यादा उर्जावान महसूस करेंगे. दोपहर के समय कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. अविवाहितों को कोई खुशखबरी मिल सकती है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज भाग्य आपको अनुकूल है. बिगड़ते काम बन सकते हैं. किसी भी विवाद में तल्ख टिप्पणी करने से बचें. धन आगमन के मार्ग बनेंगे. परिवार में कलह होने की संभावना है. सूर्य देव को जल चढ़ाने से लाभ मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी बात को लेकर खुद को दोषी ठहरा सकते हैं. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है. परिवार को समय देने का प्रयास करें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज किसी पुराने रोग में सुधार होने की संभावना है. परिवार को लेकर चिंता हो सकती है. व्यापार में किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा की गई मदद से आगे बढ़ने की संभावना है. संतान की शिक्षा पर ध्यान दें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

जीवनसाथी को लेकर किसी बात पर चिंतित रहेंगे. दिन के दूसरे पहर में किसी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. सिर दर्द की समस्या हो सकती है. पानी से सावधान रहें.

इसे भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2023: इस दिन है हनुमान जयंती, जानें बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको किसी मीन राशि वाले शख्स से मदद मिलने की संभावना है. रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास रंग लाएंगे. ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है. परिवार में भाई बहन का सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुझान हो सकता है. पेशेवर रुप से आज आपको सफलता मिलने की उम्मीद है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको अपने खानपान में सावधानी बरतनी होगी. व्यापार में कोई नया उद्यम शुरु कर सकते हैं. विदेश से कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है. मानसिक रूप से आज आप प्रसन्न रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

35 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago