होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार(फोटो ट्विटर)
Weather Update: अप्रैल की शुरूआत से ही मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. पश्चिम विक्षोभ के चलते अभी उत्तर भारत में 3 से 4 दिनों तक आंधी तूफान और बारिश को लेकर आसार हैं. बीते कुछ दिनों से दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में शाम के समय बारिश से मौसम काफी सुहावना हो जाता है. लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगता है. मौसम विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच गया है. जिसकी वजह से उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के इलाकों में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं. उत्तर भारत में 3 से 5 अप्रैल तक कई क्षेत्रों में तेज बारिश और गरज के साथ ओले पड़ने की संभावना हैं.
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में आज यानी की (सोमवार) और आने वाले 2 से 3 तक दिनों तक मौसम काफी खुशनुमा बना रह सकता है. इसके साथ ही बारिश के भी आसार हैं. जिसके चलते तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिसके चलते तापमान में भी वृद्धि होगी. बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिन में हुई बारिश की वजह से मौसम में नरमी है. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही है.
राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं देवभूमि में 3 और चार अप्रैल को ओले गिरने के आसार हैं. वहीं हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आज सोमवार को ओलावृष्टि हो सकती है.
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…