आईपीएल

IPL 2023: इलेक्ट्रीशियन का बेटा बना मुंबई की शान, रोहित-सूर्या हुए फेल, 20 साल के Tilak Varma ने लूटी महफिल

Tilak Varma, IPL 2023: तिलक वर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए स्टार परफॉर्मर के रूप में उभरे और अपनी टीम को एक बड़े टोटल तक ले जाने के लिए सिर्फ 46 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम एक समय 48 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी और 100 रन भी टीम के बनाने मुश्किल थे. ऐसे समय में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अकेले ही अपनी टीम की पारी संभाली और टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया.

तिलक के इस हेलीकॉप्टर शॉट पर फैंस हैरान

तिलक ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कुछ आकर्षक शॉट खेले, जिसमें पारी की आखिरी गेंद पर उनका हेलीकॉप्टर शॉट शायद सबसे अच्छा था. एमएस धोनी द्वारा 2011 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के ठीक 12 साल होने के अवसर पर तिलक ने अपने सिग्नेचर शॉट से माही को खास गिफ्ट दिया.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 ऑक्शन में हैदराबाद के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा को अपनी टीम में जोड़ा. तिलक का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था लेकिन मुंबई ने उनपर एक करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए. ये मुकाम तिलक वर्मा को ये इनाम घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के बाद मिला.

साथ ही तिलक साल 2020 में भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कर खेल चुके हैं. पिछले साल इस युवा खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन का हर कोई मुरीद था. इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago