आस्था

Today Horoscope, 03 January 2023: कर्क और तुला राशि वाले हो सकते हैं इस मामले में परेशान, देखें बाकि राशियों का क्या है हाल

Today Horoscope, 03 January 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन किसी बात पर झुंझलाहट हो सकती है. दूसरों की बातों में आने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है. किसी कीमती सामान के खोने की आशंका है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपकी अलग जीवनशैली के कारण घर में तनाव हो सकता है. आज के दिन ज़्यादा ख़र्च करने से बचें. सेहत को लेकर सतर्क रहें. क्रोध से बचें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन किसी तरह की गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं. किसी नए काम या योजना में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार लें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन ग्रह दशाएं आपके लिए अनुकूल रहेंगी. किसी अटके काम के होने से ख़ुशी महसूस करेंगे. जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा. सेहत ठीक रहेगी.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

मानसिक तनाव हावी हो सकता है. आर्थिक परेशानी बनी रह सकती हैं. घरेलू मोर्चे पर भी समस्या खड़ी हो सकती है. किसी से भी तोल-मोल कर ही बोलें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको जीवन साथी की कोई बात चुभ सकती है. अपनी गलती का अहसास होने पर उसमें सुधार करें. करिअर के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 5 Lucky zodiac signs In Year 2023: नए साल में खुलने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और व्यापार में होगा लाभ

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन घटनाएं काफी तेजी से घटित होंगी. इस कारण थकान और दुविधा महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पर गुजारेंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

संतान से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. आज का दिन आपको कुछ उबाऊ लगेगा. सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. किसी रिश्तेदार से तनाव हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

पारिवारिक मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं रहेंगे. जीवन साथी से संबंधों में मधुरता आएगी. आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

अतीत में किसी शख्स से हुए मतभेद से आज नुकसान हो सकता है. वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी बनी रहेगी. पास के भैरव मंदिर में दूध चढाने से लाभ मिलेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन किसी लम्बे सफ़र पर जाने से बचें. कमज़ोरी हावी रह सकती है. आज धन आपके पास नहीं टिकेगा. कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

घर के वातावरण में कुछ बदलाव लग सकता है. अविवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम है. धैर्य और साहस का दामन थामे रखें. अपने किसी खास मित्र के साथ समय बिता सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago