अमित शाह
Kanjhawala Case: दिल्ली में लड़की को घसीटने और मौत के मामले में गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ महिला अधिकारी को देने की बात कही गई है. बता दें कि कंझावला में एक लड़की को कई किलोमीटर तक गाड़ी से घसीटने और फिर उसकी मौत हो जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अधिकारियों को निर्देश देकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह (Special Commissioner Shalini Singh) को पूरे मामले की जांच कर गृह मंत्रालय को ये विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि हमारी जांच के मुताबिक ये एक भयानक दुर्घटना थी. घटना के वक्त कार में मौजूद सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. नकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है. उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. साथ ही डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए होगा मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि FIR में IPC की धारा 304 भी जोड़ी गई है ताकि आरोपी को आसानी से जमानत न मिले.
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सुबह करीब 4 बजे कंझावला मुख्य मार्ग पर नग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. शरीर में हर जगह घसीटने के निशान थे. फिलहाल मामले में पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…