आस्था

Today Horoscope, 08 December 2022: आज मां अन्नपूर्णा जयंती पर बन रहा है खास संयोग, जानिए किन राशियों पर कैसा रहेगा असर

Today Horoscope, 08 December 2022: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा में पड़ने वाली अन्नपूर्णा जयंती बहुत ही खास है. इस दिन भगवान शिव ने मां अन्नपूर्णा के साथ धरती पर एक लीला की थी. जिस कारण आज के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है. आइए देखते हैं कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

विदेश से धन लाभ हो सकता है. परिवार में शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. पैरों से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कामकाज में सफलता मिलेगी. रोजगार प्राप्ति के मार्ग बनेंगे. बिना किसी कारण तनाव बना रहेगा. आमदनी का नया जरिया बन सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा. लोहे की वस्तु से चोट लगने की संभावना है. मन बिना कारण ही परेशान रहेगा. क्रोध से अपना ही नुकसान करेंगे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

भाई बंधुओं से तकरार होने की आशंका है. दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. संतान से सुख की प्राप्ति होगी.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे. बनते काम बिगड़ सकते हैं. निवेश करने से पहले सावधानी बरतें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

इले भी पढ़ें: Annapurna Jayanti 2022: 8 दिसंबर को है अन्नपूर्णा जयंती, जानें क्या है इस दिन से जुड़ी कथा 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. नींद पूरी ना होने की वजह से काम पर असर पड़ सकता है. रोजगार के नए मार्ग खुलेंगे.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

खानपान में सावधानी बरतें. दूसरों के बहकावे में आने से बचें. सकारात्मकता बनाए रखें. सोच समझकर ही कोई फैसला करें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है. आस-पड़ोस के लोग आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं. सेहत पहले से बेहतर रहेगी.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है. उदासी छाई रह सकती है. अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आपकी नकारात्मकता आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है. पास आई सफलता दूर जा सकती है. कोई भी निर्णय लेने में सावधानी बरतें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं. सैर सपाटा पर दोस्तों के साथ जा सकते हैं.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

अधिक भावुक होना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. कोई भी कार्य करने से पहले ईश्वर से प्रार्थना करें. किसी करीबी को अपनी बातें बताने से बचें.

Rohit Rai

Recent Posts

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 3 क्लॉज, वरना इलाज के समय जेब से खर्च करने पड़ सकते हैं पैसे

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय केवल प्रीमियम और बीमा कवर देखना काफी नहीं है.…

7 minutes ago

पहले 1205 करोड़ का तोहफा, फिर 15 अफसरों पर तबाही क्यों बने सीएम सम्राट चौधरी; देखें लिस्ट

Biahr CM Samrat Chaudhary Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ 9 लाख…

42 minutes ago

साइबर क्राइम और डीपफेक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बड़ा बयान, जानिए प्रशिक्षु IPS अफसरों से क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, डीपफेक और फेक…

58 minutes ago

सोनिया विहार से जगतपुर तक ‘नमो यमुना क्रूज’ शुरू, जानिए टिकट का किराया, समय और रूट की पूरी डिटेल

दिल्ली में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 'नमो यमुना क्रूज' सेवा शुरू की गई…

1 hour ago