देश

Gujarat and Himachal Elections Results: गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, हिमाचल में कांग्रेस राज

Gujarat and Himachal Pradesh Elections Results: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है. गुजरात में बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और पार्टी 20 सीटों तक भी नहीं पहुंच सकी. गुजरात में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ा लेकिन नतीजे वैसे नहीं रहे जैसा पार्टी दावा करती रही. आम आदमी पार्टी दहाई तक भी नहीं पहुंच सकी.

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुए थे. राज्य की 68 सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही थी. कुछ एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जता रहे थे, जिसे कांग्रेस ने सही साबित किया और नतीजों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया.

ये भी पढ़ें: MCD Elections Results: AAP की जीत के बाद बोले सीएम केजरीवाल- दिल्ली को बदलने के लिए चाहिए पीएम मोदी का आशीर्वाद

गुजरात की 182 सीटों पर एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुए थे. लगभग सभी एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित हुए तो गुजरात में बीजेपी लगातार सातवीं बार सत्ता में वापसी करेगी.

कमल तिवारी

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

30 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

50 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

55 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago