आस्था

Today Horoscope, 09 September 2023: आज के दिन इन राशि वालों को दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 09 September 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी में मन लगाकर काम करेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में विस्तार हो सकता है. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं. किसी तरह की कोई चिंता आपको अंदर ही अंदर परेशान कर सकती है. दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. मानसिक शांति बनी रहेगी. वाहन सुख मिलने की संभावना है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. नौकरी पेशा वालों के लिए अच्छा रहने वाला है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत में ही करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है. रोजगार के सिलसिले में घर से दूर जाने की संभावना है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा. लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं. मानसिक तनाव हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन क्रोध की अधिकता रहेगी. वाणी पर संयम बरतें. कारोबार में कुछ परेशानियां रहेंगी. कार्यक्षेत्र में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे. भाग्य का सथ मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. घर में चल रही समस्याओं को अनदेखा करने से बचें. करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शाम के समय परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेगी.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज कोई बड़ा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है. कार्यस्थल पर परेशानियां बढ़ सकती है. आमदनी बढ़ने से प्रसन्नता बनी रहेगी. सेहत संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज व्यापार में आपको कई नए अवसर प्राप्त होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. रचनात्मकता में कमी आएगी. जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपके और जीवन साथी के बीच भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है. सामाजिक स्तर पर आपका दायरा बढ़ेगा. नौकरी से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम है. खुद को पहले से अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे. धन निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है. अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है. शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

6 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago