आस्था

Today Horoscope 16 February 2024: धनु राशि वालों पर होगी सुखों की बौछार, ज्योतिषाचार्य से जानें आज का राशिफल और खास उपाय

Today Horoscope 16 February 2024: आज रथ सप्तमी (Rath Saptami 2024) है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य देव (Surya Dev) को जल अर्पित करने से बीमारी ठीक हो जाती है. पंचांग के मुताबिक, आज माघ शुक्ल सप्तमी को भरणी नक्षत्र और शुक्ल योग का खास संयोग है. सूर्य देव कुंभ राशि में हैं, जबकि चंद्र देव की उपस्थिति मेष रशि में है. आगे ज्योतिष शास्त्र के जानकार, आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) और खास उपाय जानिए.

मेष राशि

आज के दिन चंद्र-बृहस्पति का योग आपके दिन को बेहद शुभ बना रहा है. आज आप कोई नया ज्ञान अर्जित अवश्य करेंगे. आज दिन की शुरुआत बड़े भाई के आशीर्वाद से करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 75%

वृषभ राशि

भाग्य भाव में बैठे राशि स्वामी भाग्य को उज्जवल बना रहे हैं. आज आपकी कोई बड़ी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. आज गोमाता की सेवा करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 85%

मिथुन राशि

दशम में बैठे राहु आज आपको कोई नया काम के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में लिया निर्णय बड़े नुकसान का योग बना सकता है. संयम से काम लें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 45%

कर्क राशि

सप्तम में विराजमान मंगल जीवसाथी के व्यवहार में उग्रता ला रहे हैं. यदि कोई भूमि संबंधित निर्णय लेना है तो आज उसे टाल दें. स्थिति आपके पक्ष में नहीं है.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 55%

सिंह राशि

छठे भाव में बैठे शत्रु शुक्र आज किसी महिला द्वारा आपके खिलाफ लांछन का योग बना रहे हैं. आज गाय के ज्योत का दीपक भगवान कृष्ण के आगे जलाना आपको अनिष्ट से बचाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 40%

कन्या राशि

लग्न में विराजमान केतु आज आपको त्वचा संबंधित रोग दे सकते हैं. हो सकता है किसी प्रकार की एलर्जी के आप शिकार हो जाएं. सावधान रहें. गणपति देव की आज आराधना करें.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 50%

तुला राशि

चतुर्थ भाव में बैठे राशि स्वामी आज आपको वाहन दिलवाना चाहते हैं. यदि कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है. आज मां लक्ष्मी को इत्र भेंट करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 95%

वृश्चिक राशि

तीसरे भाव में बैठे आज आपको बेहद पराक्रमी बना रहे हैं. कोई छोटी धार्मिक यात्रा भी आज आप अवश्य करेंगें. बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए बेहद शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85%

धनु राशि

राशि स्वामी बृहस्पति चंद्रमा के साथ युति करते हुए आज सुखों की बौछार कर रहे हैं. आज अपनी माता जी से लेकर जो कार्य करेंगे वो जीवन में बड़ी सफलता देगा.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90%

मकर राशि

लग्न में बैठे बुध बुद्धि को तीव्र बनाते हुए कोई नया कार्य आज आपसे करवाएंगे. जो लोग गायन के क्षेत्र में काम करते हैं आज उन्हें बड़ी सफलता मिलना तय है. आज हरे वस्त्र धारण करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 80%

कुंभ राशि

12वें भाव में बैठे शुक्र की स्थिति कोई बड़ा खर्च कराने जा रही है. ध्यान रहे जल्दबाजी में धन का आज कहीं बहुत अधिक व्यय ना हो जाए जो परेशानी उत्पन्न भी कर सकता है.

भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 40%

मीन राशि

लग्न में बैठे राहु वाणी को कटुता दे रहे हैं. आज वाहन ना चलाएं आन्यथा दुर्घटना होने का भी योग है. आज मूली का दान करना आपके लिए विशेष फलकारी है.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 45%

बर्थ डे टिप

आज पीपल के पेड़ को गंगाजल से सींचे और एक दीपक जलाएं. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज भगवान कृष्ण को एक बांसूरी भेंट करें. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

आज के दिन ताड़ा का फल ना खाएं. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज केदिन गरीबों को यथाशक्ति अधिक से अधिक मीठा दही खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago