रथ सप्तमी 2024.
Ratha Saptami 2024 Upay: रथ सप्तमी, भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है. पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल सप्तमी को रथ सप्तमी मनाई जाती है. इस साल यह 16 फरवरी, शुक्रवार को यानी आज है. मान्यता है इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से बीमारी ठीक हो जाती है. साथ ही सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इतना ही नहीं, रथ सप्तमी के दिन स्नान-दान करने से भी विशेष लाभ की प्राप्ति होती है.
सुबह उठकर नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. नहाते वक्त सिर पर बैर और मदार के 7-7 पत्ते रखें. इसके बाद इतने ही पत्ते, चावल, तिल, दूर्वा, चंदन मिलाकर सूर्य देव को जल दें. ऐसा करते हुए ओम् सूर्याय नमः मंत्र का जाप मन ही मन करते रहें. इतना करने के बाद सूर्य देव को प्रणाम करें. अगर किसी प्रकार की बीमारी है तो उसे दूर करने के सूर्य देव के प्रार्थना करें. सूर्य देव की पूजा में लाल फूल, कपूर, धूप, दीप इत्यादि का इस्तेमाल करें. मान्यता है कि रथ सप्तमी को सूर्य देव की पूजा करने से लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है. साथ ही नौकरी-व्यापार में सफलती मिलती है.
रथ सप्तमी से जुड़ी कथा का जिक्र पौराणिक ग्रंथों में मिलती है. जिसके मुताबिक, किसी समय श्रीकृष्ण के पुत्र (साम्ब) को बल (शारीरिक शक्ति) का अभिमान हो गया था. एक बार दुर्वाशा ऋषि कई दिनों की तपस्या के बाद श्रीकृष्ण से मिलने के लिए पहुंचे. उस समय उनका शरीर बहुत कमजोर हो गया था. कहते हैं कि दुर्वासा ऋषि को देखकर सांब ने उनका मजाक उड़ाने के साथ-साथ उनका अपमान भी किया. जिससे दुर्वासा ऋषि कोध्रित हो गए और सांब को श्राप दे दिया. कहा जाता है कि दुर्वासा ऋषि ने सांब को कुष्ट होने का श्राप दिया था.
साम्ब की स्थित को देखकर श्री कृष्ण ने उन्हें सूर्य की उपासना करने के लिए कहा. जिसके बाद पिता की आज्ञा से साम्ब ने ऐसा ही किया. सूर्य की उपासना के परिणामस्वरूप कुछ समय के बाद साम्ब कुष्ट रोग से मुक्ति मिल गई. रथ सप्तमी से जुड़ी एक अन्य कथा के मुताबिक, रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की उपासना से शरीर के रोग दूर होते हैं. साथ ही लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि की डेट को लेकर है कंफ्यूजन? नोट करें शुभ चौघड़िया मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा के दिन करें 3 उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा भंडार, नोट करें सही डेट और पूजा विधि
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…