देश

संयुक्त अरब अमीरात और कतर की यात्रा पूरी कर भारत लौटे PM मोदी, बोले- हमारी दोस्ती में मजबूती आई

PM Modi Visit UAE Qatar: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात और कतर की अपनी यात्रा पूरी कर आज रात वापस भारत आ पहुंचे. उनका विमान गुरुवार शाम को दोहा से रवाना हुआ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उतरा. कतर की यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि ‘इससे भारत और कतर की दोस्ती में मजबूती आई है.’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा— “भारत अपने मित्र देश के साथ व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और संस्कृति से संबंधित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है. मैं कतर की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.” वहीं, इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आया. बयान में कहा गया कि वर्ष 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह पीएम मोदी की यूएई की सातवीं और कतर की दूसरी यात्रा थी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि एक सार्थक यात्रा के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा— “पीएम मोदी के 2 दिवसीय दौरे से अरब मुल्कों के साथ दोस्ती गाढ़ी हुई है. वे यात्रा पूरी करके अब भारत लौट आए हैं.”

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि गुरुवार को दोहा पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और वहां उन्होंने अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. उस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी शामिल हुए.

 

नौसेना के अधिकारियों की रिहाई के लिए कतर के अमीर का किया शुक्रिया

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कथित जासूसी मामले में दोहा में गिरफ्तार भारतीय नौसेना के अधिकारियों की रिहाई के लिए कतर के अमीर का शुक्रिया अदा किया. वहीं उन्हें निमंत्रण भी दिया. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके समर्थन के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया और इस संबंध में अल दहरा कंपनी के आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त की. प्रधानमंत्री की यात्रा पर एक ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने महामहिम अमीर को भारत आने के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी और अमीर कतर ने द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें ऊर्जा साझेदारी, क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे, सांस्कृतिक समानता और लोगों से लोगों के संबंध शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने भाजपा बंगाल प्रमुख की शिकायत पर जारी किया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोटिस 

खास रही दोहा की यात्रा

बुधवार को दोहा पहुंचने पर पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और पश्चिम एशिया में हालिया क्षेत्रीय विकास के तरीकों पर भी चर्चा की. दोहा पहुंचने पर पीएम मोदी का उनके होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी के लिए तिरंगे और उपहार लिए लोगों ने उनके नाम और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भी भाग लिया.

— भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

31 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

1 hour ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

1 hour ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago