आस्था

Today Horoscope, 21 March 2023: आज के दिन इन राशि वालों को वाहन चलाते समय रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 21 March 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अचानक से किसी यात्रा पर जा सकते हैं. कार्यभार में बढ़ोतरी होने की संभावना है. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. जीवनसाथी के प्रति आज आप कुछ ज्यादा ही उदार हो सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में लोग अपकी प्रशंसा करेंगे. शाम के समय बाहर निकलते समय सावधान रहें. दिन के दूसरे पहर में ससुराल से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक तौर पर भी दूसरों की मदद कर सकते हैं. आज आपको लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए. शाम के वक्त कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपको परिवार के लोगों के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा. आर्थिक तौर पर सुधार होने की संभावना है. मन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से लाभ होगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपने दिल की बात किसी को बता सकते हैं. जीवन साथी को आपकी कोई आदत बुरी लग सकती है. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

खाली समय का सदुपयोग करना सीखें. आज किसी बात को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है. जीवनसाथी से संबंधो में मधुरता आएगी. परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है. मानसिक तौर पर उथल-पुथल बनी रहेगी.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव बना रहेगा. घर में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. धन की बचत करना सीखें. आज आप अपना कीमती समय अपने शौक़ पर ख़र्च कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में सजगता बरतें. वाहन चलाते समय सावधान रहें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आप आजका मिजाज खुशनुमा रहेगा. बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी के व्यापार में लाभ होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. धार्मिक क्षेत्र में रूझान हो सकता है. सेहत पर ध्यान दें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है. भावनात्मक तौर पर दूसरों से लाभ मिलने की उम्मीद है. आज आप जितना मानसिक रूप से स्पष्ट रहेंगे उतना व्यवसाय में लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: अकबर भी इस वृक्ष को नहीं कर पाया था नष्ट, भगवान श्रीराम और मां सीता से है खास नाता, ईश्वरीय शक्ति से जुड़े होने की मान्यता

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

कुछ नया सीखने के लिए आज का दिन उत्तम है. वाहन चलाते समय सावधान रहें. ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें. कोई भी काम परिवार की राय लेने के बाद ही करें. कार्यक्षेत्र में कुछ दिक़्क़त आ सकती है. दिन बीतने के साथ अच्छे फल मिलने लगेंगे.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत में व्यस्तता हावी हो सकती है. यात्रा के दौरान किसी करीबी से मुलाकात होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा. पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप लोगों की परवाह नहीं करेंगे. किसी दोस्त के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है. साझेदारी में व्यापार का लाभ मिलेगा. आज आप अपना कोई पुराना शौक पूरा कर सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में मेहमानों के आगमन से घर भरा रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

17 minutes ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

29 minutes ago

वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें

Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…

48 minutes ago

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

1 hour ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

1 hour ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

2 hours ago