देश

PM मोदी पर टिप्पणी के मामले में खेड़ा के खिलाफ यूपी-असम में दर्ज FIR लखनऊ ट्रांसफर, SC ने दिया आदेश

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देने के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ यूपी और असम में एफआईआर दर्ज की गई थी. अब इन दोनों जगहों पर दर्ज FIR को सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ ट्रांसफर कर दिया है. अव कांग्रेस नेता के खिलाफ चलने वाले ये मामले लखनऊ में चलेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देने के मामले में पवन खेड़ा के खिलाफ असम के अलावा यूपी के वाराणसी और लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई थी.

वहीं कोर्ट के आदेश के बाद अब इन दोनों जगहों पर दर्ज FIR को लखनऊ के हजरतगंज में दर्ज FIR से जोड़ दिया गया है. इसके अलावा कोर्ट ने खेड़ा की अंतरिम जमानत 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है. वहीं अब इस मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा लखनऊ में नियमित जमानत अर्जी दाखिल करेंगे.

क्या कहा CJI ने

CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि “पहली एफआईआर लखनऊ में है. प्रथा यह है कि बाकि की FIR को उस स्थान से जोड़ दिया जाए जहां पहली एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद उन पर दर्ज दोनों FIR को लखनऊ में दर्ज एफआईआर से जोड़ दिया गया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता को राहत देते हुए कहा कि पवन खेड़ा को 10 अप्रैल तक मिली अंतरिम राहत बरकरार रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद 23 फरवरी 2023 असम पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. मामले ने उस वक्त काफी सियासी घमासान मचाया था.

इसे भी पढ़ें: पद्मा लक्ष्मी बनीं केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील, जानिए लोग किस तरह दे रहे प्रतिक्रिया

निचली अदालत में कर सकेंगे अर्जी दाखिल

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को इस बात की भी इजाजत दे दी है कि अब वे निचली अदालत में भी जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं. मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना था कि हमें बाकि सभी FIR को क्लब करने में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने इस असम में जोड़ने के लिए अनुरोध किया था लेकिन लेकिन पीठ ने इस दलील को दरकिनार कर दिया. असम की बयाज यूपी में सभी मामलों को एक जगह कर दिया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण का वार: DMRC का बड़ा कदम, आज से दिल्ली मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-1 की पाबंदियों के बीच DMRC ने यात्रियों की…

16 minutes ago

‘नक्सलवाद का खात्मा और मजबूत सुरक्षा’: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अमित शाह के काम को किया सलाम

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनके…

28 minutes ago

वाराणसी से साबरमती तक सफर अब होगा सुपरफास्ट! रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी, रूट और स्टॉपेज की लिस्ट देखें

Varanasi News: वाराणसी और साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी मिल गई…

48 minutes ago

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

1 hour ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

1 hour ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

2 hours ago