देशभर में बारिश के आसार
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलावा यूपी और बिहार के कई इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई इलाकों में बारिश के सात ओले गिरेंगे.
एनसीआर में सोमवार शाम हुई बारिश और ठंडी हवा से अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, मौसम ने इस हफ्ते बादल छाए रहने और 24 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रहा.
मौसम कार्यालय ने मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं के साथ अन्य फसलें हुईं बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
दिल्ली में शाम चार बजे तक 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.
सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार, अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है. लखनऊ के रहने वाले व्यक्ति ने बताया, “बारिश और ओलावृष्टि से काफी फसल खराब हो गए हैं और आम के बौर भी ज्यादा खराब हो गए हैं इससे करीब 5 पेटी का नुकसान हो गया है.”
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…