आस्था

Today Horoscope 25 February 2024: मिथुन राशि वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 25 February 2024: ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर  से आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), बर्थ डे टिप, मैरिज एनिवर्सरी टिप, आवाय्ड ऑफ द डे और टिप ऑफ द डे जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. दिन की शुरुआत अपने पिता के आशीर्वाद से करें.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 75 %

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को आज बड़े धन लाभ के योग हैं. मां सरस्वती की आज आराधना करें.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 80 %

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है. मेडिकल लाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ वाला है.

भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 90 %

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि वालों का मन आज कुछ अशांत रहेगा. आज मन में दुविधाएं उत्पन्न होंगी कि क्या कार्य करें और क्या ना करें. आज संयम से रहें और भगवान शिव को बेर का भोग लगाना आज आपके लिए विशेष फलकारी है.

भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 55 %

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वाले आज अपनी सेहत का ध्यान रखें. तेज ज्वर की समस्या आज उत्पन्न हो सकती है. किसी निर्धन को गेहूं का दान करना आज आपके लिए विशेष फलकारी है.

भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 40 %

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि वाले लग्नेश का चतुर्थ भाव में विराजमान होगा आपको आज वाहन सुख देने जा रहा है. यदि कोई नया वाहन लेना चाहते हैं तो आज का दिन बेहद शुभ है. भगवान गणेश की आज आराधना करें.

भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 95 %

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि वाले आज आपको अपने सभी काम अपने पराक्रम के बल पर करने होंगे. अपने छोटे भाई बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा दिन की शुभता बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी को ज्योत पैकेट भेंट करें.

भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 55 %

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले लग्नेश का मकर राशि में उच्च का होना आपको परम पराक्रमी बना रहा है. जो लोग रियल स्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े हैं, उन्हें आज बड़े धन लाभ के योग हैं. आज हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.

भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 90 %

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

संतान की तरफ से आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी. आज आपका दिन धर्म कर्म के कार्यों में बीतेगा दिन की शुभता बढ़ाने के लिए कच्ची हल्दी मंदिर में भेंट करें.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य मीटर- 80 %

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि वाले लग्नेश में चंद्रमा के साथ होना आपके मन में बुरे विचार उत्पन्न कर सकता है. खुद पर संयम रखें अन्यथा आपके द्वारा किये कार्यों से बड़ी असुविधा हो सकती है.

भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 65 %

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

लग्नेश शनि का लग्न में विराजमान होना आज अपकी सोच को दूरगामी बना रहा है. यदि आप न्यायिक कार्य करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है. किसी गरीब मजदूर को काले कपड़े का दान करें.

भाग्यशाली संख्या 3
भाग्य मीटर 90 %

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि वाले लग्नेश बृहस्पति का मित्र मंगल की राशि में जाना आज आपको बड़ा धन लाभ कराने जा रहा है. जो लोग शिक्षा संबंधी कार्य करते हैं आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ है. आज अपने मस्तक पर केसर का तिलक अवश्य लगाएं.

भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 85 %

बर्थ डे टिप

जिनका भी आज जन्मदिन है वे आज भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

जिनकी भी आज शादी की सालगिरह है वो आज मां दुर्गा को लाल चुनरी भेंट करें. यदि आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

आज के दिन मूली का प्रयोग खाने में ना करें ये आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज अंधविद्यालय जाकर वहां अधों को भोजन करवाएं यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: मार्च में 4 शुभ ग्रह मिलकर संवारेंगे इन राशियों की किस्मत, होगा चौतरफा लाभ; जानें अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें: शनि देव उदित होकर इन 3 राशियों को दिलाएंगे जबरदस्त लाभ

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago