देश

PM मोदी ने किया जामनगर में रोड शो, गुजरात का पहला AIIMS खुलेगा; 52 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Narendra Modi roadshow in Jamnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुजरात के दौरे पर हैं. शनिवार, 24 फरवरी की रात को उन्होंने जामनगर में रोड शो किया. इस दौरान उन्हें देखने बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े.

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवा झंडे हाथ में लिए सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. जैसे-जैसे उनका काफिला हवाई अड्डे से सर्किट हाउस की ओर बढ़ा लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए.

दो किलोमीटर के रोडशो के दौरान पीएम मोदी ने कार से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उत्साही समर्थकों से रूबरू होने के लिए वे अपनी कार से एक बार बाहर भी आए. इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन होगा

सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को गुजरात से देशभर में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा और पर्यटन से संबंधित 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. वह रविवार को राजकोट में गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे.

बेट द्वारका तक चार लेन वाला पुल बनकर तैयार हुआ

प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को देवभूमि द्वारका जिले में ओखा और बेट द्वारका के बीच चार लेन के केबल आधारित पुल का भी उद्घाटन करेंगे. सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री रविवार दोपहर को राजकोट एम्स जाएंगे और देर शाम रेसकोर्स मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे. विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी पुराने हवाई अड्डे से रैली स्थल तक एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भी हिस्सा लेंगे.

52 हजार करोड़ की बहु-विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

इससे पहले एक भाजपा नेता ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की बहु विकास परियोजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. इनमें से 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं गुजरात के लिए हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों के लिए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago