किसानों का दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टला.
Punjab Haryana Kisan Andolan update: एमएसपी पर गांरटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब के किसान 13 फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर जमे हैं. वे दिल्ली कूच करना चाहते हैं लेकिन हरियाणा सरकार की मोर्चेबंदी के आगे उनकी एक नहीं चली. ऐसे में फिलहाल सभी किसान फिलहाल शंभू बाॅर्डर पर डटे हैं. किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है.
हालांकि किसानों ने कहा है कि वे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे घर वापस नहीं जाएंगे. वहीं किसान संगठन आज डब्ल्यूटीओ को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे. एक्सपर्ट आकर किसानों को समझाएंगे कि डब्ल्यूटीओ समझौते में रहने से हमारा कैसे नुकसान हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने किया जामनगर में रोड शो, गुजरात का पहला AIIMS खुलेगा; 52 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
वहीं हरियाणा में 7 जिलों में लगे इंटरनेट बैन को हटा दिया है. किसान आंदोलन के चलते अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा,जींद में 11 फरवरी से मोबाइल इंटरनेट बंद था. इधर दिल्ली में सिंघू और टिकरी बाॅर्डर को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है. बाॅर्डर खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है.
वहीं खनौरी बाॅर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण का पोस्टमाॅर्टम अभी तक नहीं हो पाया है. पंजाब सरकार ने उसके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. किसान संगठनों की मांग है कि पंजाब पुलिस शुभकरण की मौत मामले में हत्या का मामला दर्ज करे.
संयुक्त किसान मोर्चा के सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पुलिस की बर्बरतापूर्ण हरकत के कारण हरियाणा में आपात स्थिति बन गई है. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ पर चर्चा के लिए आज एक्सपर्ट बुलाए गए हैं. 27 फरवरी को किसान युनियनों के साथ बैठक करेंगे और आंदोलन को लेकर आगे फैसला करेंगे.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…