राशिफल
Today Horoscope, 26 March 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
परिवार में शांति बनी रहेगी. रोजगार में अड़चने आ सकती हैं. किसी पुराने कानूनी मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है. आर्थिक मामलों में आज थोड़ा संभल कर रहना होगा.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा. लंबे समय से चले आ रहे कर्जे से छुटकारा मिलेगा. खान पान मे सावधानी बरतें. परिवार से दूर कहीं शांत जगह पर जा सकते हैं.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है. बिन बुलाए मेहमानों को घर में आगमन हो सकता है. आज लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने पुराने शौक को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. संतान को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. आर्थिक लाभ हो सकता है. परिवार के किसी सदस्य का भेद खुलने से अचरज होगा.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आज माता रानी की कृपा से आपका कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है. जीवनसाथी आज कोई ऐसी बात बोल सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी न होगा.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. दिन के दूसरे पहर में किसी रमणीय स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपको व्यापार में किसी नई योजना से लाभ हो सकता है. पाचन पर असर पड़ सकता है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपको अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को दूसरों से बताने से बचना चाहिए. पारिवारिक मोर्चे पर आप एक व्यवस्थित जीवन व्यतीत करेंगे. मानसिक शांति बनी रहेगी. व्यापार में लाभ हो सकता है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यापार के सिलसिले में किसी और के साथ की गई मुलाकात अच्छी रहेंगी. अपनी योजनाओं के लिए आपको बाहरी मदद मिल सकता है. योग एवं व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करें.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
किसी जरूरी काम में ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं. आज एक ऐसा दौर ख़त्म होगा जिससे आप लंबे समय से परेशान थे. बेरोजगार लोगों के लिए आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: अकबर भी इस वृक्ष को नहीं कर पाया था नष्ट, भगवान श्रीराम और मां सीता से है खास नाता, ईश्वरीय शक्ति से जुड़े होने की मान्यता
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अविवाहितों को जल्द अपना जीवन-साथी मिल सकता है. आज आपको अपने घर बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहिए. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. संतान की शिक्षा पर होने वाले खर्च की चिंता बनी रहेगी.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी की मदद से किसी बड़ी मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे. शारिरीक परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी. लोगों से बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है. पैर में दिक्कत हो सकती है.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाज़ी में किसी बात का निष्कर्ष निकालने से बचना चाहिए. किसी बात को लेकर निराशा छाई रह सकती है. प्रकृति से साथ लगाव बढ़ेगा. खान पान के प्रति सजग रहना होगा. व्यापारी वर्ग को आज मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.
IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल में मौत हो गई.…
Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी 2026 का व्रत उदया तिथि के अनुसार 22 सितंबर को…
Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है. भारत ने शूटिंग में…
नंदीग्राम उपचुनाव में TMC उम्मीदवार के नाम वापसी और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन के बाद…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस…
Special Train List 2026: