आस्था

Navratri 2023: इस नवमी पर करें इस विधि से मां की पूजा, करें इन वस्तुओं का दान, मिलेगा कई गुना फल

Navratri 2023: मान्यता है कि नवरात्रि के नौवें दिन की जाने वाली मां की आराधना का फल कई गुना मिलता है. बाकि आठ दिनों की अपेक्षा इस दिन की जाने वाली पूजा बेहद ही खास होती है. यह आम दिनों में की जाने वाली पूजा से काफी अलग भी होती है. नवरात्रि के नौवे दिन को इसी कारण कामदूधा काल भी कहा जाता है.

इस दिन हवन और इस पाठ से बरसती है मां की कृपा

नवरात्रि के नौवे दिन मां के खास मंत्रों के साथ हवन करने से सभी तरह की मनोकामना जल्द से जल्द पूरी होती है. इसके अलावा इस दिन देवी सहस्त्रनाम के पाठ से भी विशेष लाभ मिलता है. देवी के इन एक हजार नामों से हवन भी किया जाता है. इस दिन मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए अलग-अलग हवन सामग्री का उपयोग किया जाता है.

नौवें दिन माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना होती है. इस दिन साधना करने वाले साधकों को सभी दिव्य सिद्धियों की प्राप्ति होती है. मां धन,वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं. नवमी तिथि के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात कलश पूजन करके मां की विधि-विधान से पूजा करें.

इस दिन धन लाभ के लिए हवन में गुलाब का फूल और कमल के फूल के साथ शहद मिलाकर अग्नि को समर्पित करें. मां का वंदना मंत्र और दुर्गा सप्तशती का सात बार पाठ करने से विशेष लाभ होता है. इस दिन मां को हलुआ, पूरी, बिना लहसुन प्याज वाली सब्जी और काले चने के अलावा नारियल का भोग लगाएं.

इन वस्तुओं का करें दान

नवमी के दिन देवी माता के मंदिर में जाकर किसी किसी सुहागिन महिला को लाल रंग की साड़ी और श्रृंगार का सामान दें. अगर आप मंदिर नहीं जा सकते तो घर के आसपास किसी जरूरत मंद को दान करें. मान्यता है कि इससे घर में धन संपत्ति में बरक्कत होती है.

इसे भी पढ़ें: Navratri Kanya Pujan Vidhi: क्या है नवरात्रि में कन्‍या पूजन का सही तरीका? इनमें से एक भी गलती करने पर नहीं मिलता फल

इस उपाय से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

नवमी को रात में तुलसी जी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इसके अलावा गूगल और लौंग को कपूर के साथ जलाएं. इससे मां की कृपा से घर में मौजूद बुरी शक्तियों और उनके नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है. इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि नवरात्रि के नौं दिन गलती से भी किसी कन्या और स्त्री का अपमान न करें.

Rohit Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago