आस्था

Today Horoscope, 31 August 2023: आज महीने के अंतिम दिन इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 31 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है. आज किए जाने वाले कार्यों से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी. विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. व्यापार में उन्नति मिलेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत परेशान हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. कोर्ट या कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. भाई और बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है. दिनचर्या में बदलाव हो सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ उठाना पड़ सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. शारीरिक चोट लगने की आशंका है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन धन संबंधित मामलों के लिए उत्तम है. भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं. व्यापार में दूसरों की सलाह रंग लाएगी. आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन करियर में तनाव दे सकता है. नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा सा सावधान रहे. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. थकावट हावी हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. संतान की ओर से संतुष्ट रहेंगे. वाणी पर संयम बनाये रखें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. अचानक से कोई यात्रा कर सकते हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. मानसिक तौर प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार के किसी सदस्य से कोई अनबन होने की आशंका है. नया वाहन लेने की योजना बना सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने खर्चो के ऊपर नियंत्रण रखना होगा. व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. कार्यस्थल पर किसी से भी बहस करने से बचे.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी से भी बहस में पड़ने से बचना चाहिए. रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. ज्यादा पैसे का लेनदेन ना करें. वाणी पर संयम बनाएं रखें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी. खर्चों पर कंट्रोल करें. धन उधार देने से बचें. संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. जीवन का भरपूर आनंद लेंगे.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं भद्रा जिनका साया पड़ रहा है रक्षाबंधन पर ? जानिए भद्रा की उत्पत्ति और भद्रा काल से जुड़े इस रहस्य को

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपको दोस्तों के सहयोग से कुछ धन प्राप्त हो सकता है. कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति आपके लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकता है. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago