Raksha Bandhan 2023: हिन्दू धर्म में भाई-बहन के प्रेम का अटूट त्योहार रक्षाबंधन इस बार दो दिन पड़ रहा है. आज 31 तारीख को इसका दूसरा दिन है. 30 अगस्त को दिन में भद्रा का साया रहने के कारण इस दिन रात के समय 9 बजकर 2 मिनट के बाद राखी बांधने का मुहूर्त था. 30 अगस्त को रात होने की वजह से ज्यादातर जगहों पर आज दिन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. दो दिन होने और भद्रा होने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति भी देखी गई. आज 31 अगस्त के दिन सुबह 48 मिनट का समय ऐसा है जो कि दोनों दिनों में सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं आज के दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में.
इन मुहूर्त में बांधे राखी
इस साल 2023 में 30 अगस्त और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार रहा. चूंकि पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त से ही शुरु हो रही है और 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह के समय तक रहेगी तो आज के दिन आप सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही राखी का त्योहार मना सकते हैं. वहीं बात की जाए आज 31 अगस्त को शुभ मुहूर्त की तो इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह के 4 बजकर 26 मिनट से लेकर से लेकर सुबह के ही 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. ऐसे में 48 मिनट का राखी बांधने के लिए सबसे अच्छा समय रहेगा. माना जा रहा है कि इस मुहूर्त में अगर बहन अपने भाई को राखी बांधती है तो भाई के भाग्य के लिए उत्तम रहेगा. हालांकि, 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बांधी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: September 2023 Festival List: सितंबर महीने में जन्माष्टमी से लेकर ऋषि पंचमी तक पड़ रहे हैं ये व्रत और त्योहार
इस विधि से उतारें राखी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त में जहां राखी बांधी जाती है, वहीं इसे उतारने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका पालन करने पर रिश्तों में मधुरता आती है. बहन द्वारा हाथ पर बांधी हुई राखी को सुरक्षित तरीके से उतारकर लाल रंग के कपड़े में बांध कर रख दें. इसके बाद एक साल पूरे होने पर इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें. माना जाता है कि इससे संबंधो में मजबूती आती है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…