आस्था

Today Horoscope, 07 October 2023: आज के दिन इन राशि वालों को वाहन चलाते समय रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 07 October 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य का साथ मिलेगा. मन शांत रहेगा. नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. विरोधियों से सावधान रहें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन समाज में मान सम्मान बना रहेगा. आपका मन धर्म कर्म के कार्यों में लगा रहेगा. पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है. कोर्ट या कचहरी से जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. परिवार में चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं. व्यापार में घाटा होने की आशंका है. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है. आप किसी मंदिर में हवन, कीर्तन इत्यादि करवा सकते हैं जिससे आपके मन को शांति मिलेगी.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुझान हो सकता है. कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ अपने व्यवहार पर ध्यान दें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से चला आ रहा मतभेद दूर होगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन साझेदारी में कोई भी व्यापार न शुरु करें. पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है. परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिनकरियर में बदलाव हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. मन संतुष्ट रहेगा. आज आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है. थकान आप पर हावी हो सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. वाणी पर संयम रखें. व्यापार में घाटा हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन करियर को लेकर संतुष्टि बनी रहेगी. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. नए लोगों से मुलाकात करियर के लिहाज से आज का दिन फायदेमंद रहेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. वाणी पर संयम रखें. परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे. स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा. कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. बुद्धि के बल पर किया गया कार्य सफल होगा.

इसे भी पढें: इस दिन है पितृ विसर्जन अमावस्या, पितृपक्ष में इसलिए माना जाता महत्वपूर्ण, जानें तिथि व शुभ मुहूर्त

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं. जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मामले को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

11 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

14 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

28 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

38 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

52 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

52 minutes ago