खेल

Asian Games 2023 में भारत ने बनाया कीर्तिमान, 100 मेडल कंफर्म, बदला 72 साल का इतिहास

Asian Games: चीन के हांगझाऊ में 19वां एशियाई गेम्स चल रहा है. जिसका आज 14वां दिन है. जिसमें कई देश के खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. भारतीय दल भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 95 मेडल जीत चुके हैं. वहीं एशियन गेम्स में भारत के 100 मेडल पक्के हो गए हैं. मेडल जीतने का ये आंकड़ा पिछले कई दशक से भारत पार नहीं कर पाया था. इस बार भारत 72 वर्ष पुराना इतिहास बदलने जा रहा है.

भारत ने तोड़ा सदियों पुराना इतिहास

एशियन गेम्स में भारतीय दल 13वें दिन तक कुल 95 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इसके अलावा-कई अलग-अलग इवेंट्स में भारत के 9 मेडल लगभग पक्के हो गए हैं. अगर ये सभी मेडल भारत जीत जाता है तो 100 मेडल का आंकड़ा पार हो जाएगा और भारत के लिए ये एक नया कीर्तिमान होगा.

अब तक जीत चुके हैं 95 पदक

भारत के खिलाड़ियों ने अभी तक जो 95 पदक जीते हैं उनमें 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य पदक शामिल है. शुक्रवार को गेस्स के 13वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इसके साथ ही भारत के पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली है.

शुक्रवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में नेपाल पर शानदार जीत दर्ज की है. भारत के महिला कबड्डी टीम ने 61-17 से जीत दर्ज की, जिसके चलते अब उन्हें फाइनल में जगह मिल गई है. अब भारत को कबड्डी में भी एक मेडल पक्के हो गए हैं.

बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया

एशियन गेम्स में मेंस पुरुष क्रिकेट की बात की जाए तो भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल मुकाबले में गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम से होगा. अगर भारत यहां जीत दर्ज करती है तो यहां भी एक गोल्ड हासिल हो जाएगा.

भारत ने फाइनल में बनाई जगह

शुक्रवार को पुरुष क्रिकेट में दो सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान की टीम को हराकर फाइनल में पहुंच गई है. अब भारत का मुकाबला फाइनल में अफगानिस्तान की टीम से होगा.

Vikash Jha

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

57 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago