वेलेंटाइन-डे उपाय.
Valentine Day 2024 Upay: आज यानी 7 फरवरी 2024 से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है. वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज-डे मनाया जाता है, जबकि आखरी दिन वेलेंटाइन-डे (Valentine Day) मनाया जाता है. वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) के सात दिनों में लव पार्टनर (Love Partner) एक दूसरे के साथ आनंद का अनुभव करते हैं. वैसे तो वेलेंटाइन वीक में अक्सर लोग चाहते हैं कि उसे लव लाइफ में पार्टनर का पूरा साथ मिले. लेकिन, कई बार कुछ कारणों से पार्टनर के साथ मनमुटाव हो जाता है. जिसकी वजह से पूरी प्लानिंग पर पानी फिर जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वेलेंटाइन वीक में किन देवी-देवताओं की पूजा से सच्चा प्यार मिल सकता है.
हिंदू धर्म में प्यार और वासना का देवता माना गया है. मान्यता है कि जो कोई कामदेव की पूजा करता है, उसे मनचाहा प्यार और पार्टनर मिलता है. मान्यता के अनुसार, काम देव, ब्रह्म देव के पुत्र हैं. कामदेव की पूजा से पसंदीदा लव पार्टनर मिल जाता है.
भगवान श्रीकृष्ण को लीलाधर कहा जाता है. इसके अलावा इन्हें रास-रसईया भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो कोई रास-रसईया की पूजा करता है, उसे पूरी लव पार्टनर का भरपूर साथ मिलता है. साथ ही आपसी प्यार भी बरकरार रहता है.
रति देव को काम वासना और प्यार का देवता माना गया है. माना जाता है कि रति देवी अपने पति काम देव की सहायक हैं. ऐसे में जो कोई इनकी पूजा कहता है, उसे मनचाहा जीवन साथी प्राप्त होता है. इसके अलावा जो कोई नए लव पार्टनर की तलाश कर रहा है उसके लिए रति की पूजा खास मानी गई है.
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए शिवजी की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी है. ऐसे में अगर वेलेंटाइन वीक में शिवजी को जल चढ़ाएंगे को अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को शुद्धता और वासना का देवता माना गया है. मान्यता है कि जो कोई सच्चे मन से चंद्रमा की पूजा करता है, उसे मन-मुताबिक प्यार या साथी मिलता है.
यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक में इन 7 राशियों का प्यार चढ़ेगा परवान, इन्हें रहना होगा खास सतर्क
यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण से सावधान रहें 5 राशियों के लोग, जीवन में होगा ये बड़ा बदलाव!
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…