देश

गृह मंत्रालय में सेंधमारी की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ शख्स गिरफ्तार

Home Ministry Security: गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश हुई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया शख्स फर्जी पहचान पत्र के साथ गृह मंत्रालय में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी युवक से दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं.

जांच में जुटी है पुलिस

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने संदिग्ध युवक को अपने कब्जे में ले लिया है. संदिग्ध आरोपी युवक का नाम आदित्य प्रताप सिंह है. हालांकि, पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर संदिग्ध युवक फर्जी आईडी के साथ गृह मंत्रालय में घुसने की कोशिश कर रहा था. अब तक की जांच में इसका कोई टेरर एंगल का पता नहीं चला है.

संसद में हुई थी सेंधमारी

जानकरी रहे कि इससे पहले संसद में बीते साल 13 दिसंबर को सेंधमारी की गई थी. उस वक्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि दोनों ही शख्स दर्शक दीर्घा के लिए बीजेपी सांसद की इजाजत से पहुंचे थे.

उस वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी उसी वक्त ये युवक अचानक कूद गए थे. संसद में कूदने के बाद दोनों युवकों ने जूते से निकालकर पीले रंग गैस का छिड़काव किया था. जिसके बार वहां मौजूद संसदों ने उन्हें पकड़ लिया था. फिर सुरक्षाबलों को आगे की कार्रवाई से लिए सौंप दिया था.

यह भी पढ़ें: UP Global Investors Summit: ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ का आयोजन 19 फरवरी को, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कितना होगा निवेश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दिल्ली समेत 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 2 अलग-अलग मामलों मे चल रही है जांच

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

27 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

52 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

55 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago