आस्था

Vat Savitri Vrat 2023: आज वट सावित्री के दिन पति की लंबी उम्र के लिए करें यह उपाय, नहीं रहेगा अकाल मृत्यु का भय

Vat Savitri Vrat 2023: ज्योतिष के अनुसार इस बार आज 19 मई 2023 का दिन बेहद ही खास रहने वाला है. एक ओर जहां इस तारीख को मां लक्ष्मी के लिए खास माने जाने वाला दिन शुक्रवार पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती के अलावा वट सावित्री जैसा खास पर्व भी पड़ रहा है. इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं.

खास है बरगद के पेड़ की पूजा

19 मई शुक्रवार को पड़ने वाले वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. मान्यता है कि इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. वहीं शनि जयंती का शुभ संयोग बनने के कारण इस दिन की जाने वाली पूजा का विशेष लाभ मिलेगा. हिंदू धर्म में महिलाएं सोलह श्रृंगार करने के बाद इस दिन पूरे विधि विधान से पूजा करती हैं. अकाल मृत्यु से बचने के लिए भी इस दिन की पूजा खास है. वहीं वट वृक्ष की धूप दीप से पूजा करने के अलावा इसे दूध से सींचना चाहिए . वट वृक्ष की जड़ को दूध से सीचने के बाद आशीर्वाद के रूप में इसके पत्ते को महिलाओं को अपने बालों में लगाना चाहिए. महिलाएं 108 बार वट वृक्ष की परिक्रमा करें और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए लाल कच्चा सूत पीपल के पेड़ में लपेंटे.

इसे भी पढ़ें: Shani Jayanti 2023: इस बार शनि जयंती पर बन रहे हैं खास संयोग, इन उपायों को करने से पूरी होगी मनोकामना

वट सावित्री के दिन करें यह उपाय

वट सावित्री के दिन दान की काफी महिमा है. इस दिन किसी जरूरतमंद को 2.5 किलो काले चने का दान करना चाहिए. वहीं एक अन्य उपाय में इस दिन किसी सूनसान स्थान या मंदिर के पास जाकर पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. 19 मई को अमावस्या और शनि जयंती के चलते पुरुषों को भी पीपल के वृक्ष की कम से कम 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए. इसके अलावा इस दिन किसी भूखे और जरूरतमंद व्यक्ति को बेल के वृक्ष के नीचे बैठकर मीठे में खीर का भोजन कराएं. वट सावित्री के दिन महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जप और हवन कराने से भी रोग इत्यादि में विशेष लाभ मिलता है.

Rohit Rai

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

11 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

12 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

15 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

31 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

45 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

50 minutes ago