खेल

IPL 2023 के बीच रवींद्र जडेजा ने की PM Modi से मुलाकात, शेयर की फोटो

Ravindra Jadeja Meets PM Modi: स्टार भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जडेजा ने बैठक के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की और साथ ही बताया कि कैसे प्रधानमंत्री कड़ी मेहनत के साथ-साथ समर्पण का प्रमुख उदाहरण रहे हैं.

रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर नॉर्थ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक भी हैं.

प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर कहा, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा नरेंद्र मोदी साहब. आप हमारी मातृभूमि के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण का एक प्रमुख उदाहरण हैं! मुझे यकीन है कि आप हर किसी को बेहतरीन तरीके से प्रेरित करते रहेंगे.

आपको बता दें कि, पिछले वर्ष 2022 में हुए गुजरात के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को राज्य के जामनगर नॉर्थ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया था. भाजपा के टिकट पर रिवाबा जडेजा चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

37 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

38 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

43 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

1 hour ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

1 hour ago