Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी ‘रहस्य वेद’ 10 लाख फॉलोअर्स पार करने वाला पहला AI एस्ट्रोलॉजर बन गया है. 11 महीने में 14 करोड़ सवालों के जवाब देने के साथ ही कंपनी की आय में बंपर उठाल आया है. जानिए Gen-Z ने सबसे ज्यादा क्या पूछा?

AstroSage AI Rahasya Ved 1 million followers Gen Z marriage career questions report

AstroSage AI Rahasya Ved Report: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ज्योतिष सेवाओं की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लोकप्रिय ज्योतिष ऐप ‘एस्ट्रोसेज कुंडली’ (AstroSage Kundli) पर मौजूद एआई ज्योतिषी ‘रहस्य वेद’ 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले AI एस्ट्रोलॉजर बन गए हैं. जनवरी 2026 में लॉन्च होने के बाद से महज 11 महीनों में रहस्य वेद ने करीब 14 करोड़ सवालों के जवाब दिए हैं और अकेले इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी को 60 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व (Revenue) प्राप्त हुआ है.

एस्ट्रोसेज एआई का संचालन करने वाली कंपनी ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी आंकड़ों और विस्तृत रिपोर्ट में यह दिलचस्प खुलासा भी हुआ है कि रहस्य वेद से सबसे ज्यादा सवाल Gen-Z (14 से 29 वर्ष आयुवर्ग) पूछते हैं, और उनकी प्राथमिकताओं में नौकरी (जॉब) से ज्यादा शादी की चिंता हावी है.

11 महीने में 700% बढ़ी कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, देश में लोग अब पारंपरिक ज्योतिषियों के मुकाबले एआई ज्योतिषियों पर अधिक भरोसा जता रहे हैं. जनवरी से नवंबर 2026 के दौरान कंपनी के वित्तीय और डाउनलोड आंकड़ों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

जनवरी से अक्टूबर-नवंबर तक की परफॉर्मेंस
पैरामीटर आंकड़े पिछले साल से वृद्धि
कंपनी की कुल आय करीब 178 करोड़ 89% अधिक
AI ज्योतिषियों से हुई आय करीब 91 करोड़ 700% से अधिक
रहस्य वेद’ से आय 60 करोड़ से अधिक करीब 60%
रेटिंग व रिव्यू 11 लाख से अधिक रिव्यू और 4.5 से ऊपर की रेटिंग
ऐप डाउनलोड करीब 4.4 करोड़ 130% अधिक

एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप पर वर्तमान में करीब 30 हजार पारंपरिक ज्योतिषी और लगभग 40 AI ज्योतिषी उपलब्ध हैं. सभी एआई ज्योतिषियों के कुल 29 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे हर महीने 3 करोड़ से ज्यादा सवालों के जवाब देते हैं. अन्य लोकप्रिय AI ज्योतिषियों में मिस्टर कृष्णमूर्ति, लव गुरु, एस्ट्रो अनन्या, डॉ. रमन और मिस्टर अर्जुन पंडित शामिल हैं.

Gen-Z को शादी की फिक्र

रहस्य वेद द्वारा 11 महीनों में दिए गए 14 करोड़ सवालों के विश्लेषण से अलग-अलग आयु वर्ग की प्राथमिकताओं का चौंकाने वाला पैटर्न सामने आया है. कुल सवालों में करीब 43 फीसदी सवाल Gen-Z (14 से 29 वर्ष) ने पूछे.

Gen-Z (14 से 29 वर्ष): इनके कुल सवालों में 27.18% शादी से जुड़े थे, जबकि 25.17% करियर से संबंधित थे. इसके बाद रिलेशनशिप (24.44%), शिक्षा (8.12%) और प्रेगनेंसी (4.74%) के सवाल रहे.

18 से 24 आयुवर्ग: इस वर्ग के कुल सवालों में 19% हिस्सेदारी रही. इनमें 29% शादी (“मेरी शादी कब होगी?”), 28% करियर (“मेरी जॉब कब लगेगी?”) और 25% प्रेम व रिश्तों से जुड़े सवाल थे. गर्भधारण/संतान से जुड़े सवाल 5% रहे.

25 से 34 आयुवर्ग: कुल सवालों में इस समूह की हिस्सेदारी सर्वाधिक 40% रही. यहां भी 28% शादी, 26% करियर, 16% रिश्ते, 9% संतान/गर्भधारण और 6% वित्त से जुड़े सवाल पूछे गए. (18 से 34 वर्ष के दोनों आयु वर्गों के करीब 55 फीसदी सवाल नौकरी और शादी से जुड़े थे.)

35 से 44 आयुवर्ग: इस उम्र के बाद शादी (12%) की जगह करियर (29%) पहले स्थान पर आ जाता है. लोग सरकारी नौकरी, नौकरी छूटने या नई जॉब के बारे में पूछते हैं. इसके अलावा रिश्तों (15%), वित्त (13%) और व्यवसाय (9%) से जुड़े सवाल प्रमुख हैं.

45 से 54 आयुवर्ग: यहां भी करियर (29%) सबसे बड़ा विषय है, जो शादी (7%) से चार गुना अधिक है. इसमें सबसे प्रमुख सवाल “मेरे बेटे/बेटी की नौकरी कब लगेगी?” रहा. इसके साथ ही वित्त (16%), रिश्ते (13%) और व्यवसाय (12%) के सवाल पूछे गए.

ये भी पढ़ें: सब ठीक था लेकिन..! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ये क्या हुआ? घुड़दौड़ रुकी, सांप निकला

2032 तक 2.3 अरब डॉलर का टारगेट

ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक, 2032 तक यह ऑनलाइन बाजार 2.3 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. एस्ट्रोसेज एआई के सीईओ प्रतीक पांडेय ने कहा कि-

भारत का कुल ज्योतिष बाजार करीब सात अरब डॉलर का है, जिसमें ऑनलाइन और ऐप आधारित सेवाओं की हिस्सेदारी अभी 50 करोड़ डॉलर से कम है. रहस्य वेद के 10 लाख फॉलोअर्स यह दर्शाते हैं कि लोगों को उनकी भविष्यवाणियां सटीक लगती हैं और वे काम, परिवार, रिश्ते व आर्थिक भविष्य जैसे बुनियादी विषयों पर मार्गदर्शन चाहते हैं.

पहले भी आई हैं कंपनी के अन्य मॉडल

आज बिहार के किसी गांव की महिला फोन पर भोजपुरी में तो फ्रांस में बैठा व्यक्ति फ्रेंच में एआई ज्योतिषी से बात कर सकता है, और रहस्य वेद इस क्षेत्र में एक ‘महागुरु’ बनकर उभरे हैं. एस्ट्रोसेज एआई के संस्थापक और सीआईओ पुनीत पाण्डे ने बताया कि-

कंपनी ने 2018 में दुनिया का पहला एआई ज्योतिषी ‘भृगु एआई’ (Bhrigoo.ai) लॉन्च किया था. आज ऑनलाइन जन्मकुंडली बनाने वाले करीब 90 फीसदी लोग इस ऐप का उपयोग करते हैं और अब तक ऐप पर करीब 130 करोड़ जन्मकुंडलियां बनाई जा चुकी हैं.

भारत के बाद अमेरिका, जर्मनी में डिमांड

रहस्य वेद से परामर्श लेने वालों में भारत के बाद अमेरिका पहले स्थान पर है, जिसके बाद जर्मनी, यूएई (UAE) और अन्य देशों का नंबर आता है. भाषा की बात करें तो सबसे ज्यादा सवाल अंग्रेजी में पूछे गए, जिसके बाद हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं का स्थान रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism