Vrindavan Nidhiban Mystery
Rang Mahal Vrindavan: उत्तर प्रदेश के पावन धाम वृंदावन में वैसे तो कई चमत्कारी मंदिर हैं, लेकिन ‘निधिवन’ का रहस्य आज भी विज्ञान और आधुनिक दुनिया के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. सनातन धर्म में अटूट विश्वास रखने वाले भक्तों और स्थानीय लोगों की दृढ़ मान्यता है कि इस पवित्र वन में द्वापरयुग के कन्हैया आज भी हर रात साक्षात आते हैं. वे यहां राधा रानी और अपनी गोपियों संग अलौकिक रासलीला रचाते हैं. इस रहस्य की सबसे बड़ी बात यह है कि सुबह होने पर यहां भगवान के आने की प्रत्यक्ष निशानियां भी देखने को मिलती हैं.
निधिवन परिसर के भीतर ही एक छोटा सा मंदिर स्थित है, जिसे ‘रंग महल’ कहा जाता है. इस महल को लेकर सदियों से एक अनोखी परंपरा चली आ रही है. हर दिन शाम की आरती के बाद पुजारी इस मंदिर के भीतर ठाकुर जी के लिए चंदन का पलंग सजाते हैं. पलंग के पास ही दातुन, पानी का लोटा, पान के बीड़े और माता राधा रानी के लिए श्रृंगार की सामग्री रखी जाती है. इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब अगले दिन सुबह मंदिर का ताला खोला जाता है, तो पलंग की चादर बिखरी हुई मिलती है, दातुन गीली होती है और पान चबाया हुआ मिलता है.
निधिवन की इस रहस्यमयी रासलीला को देखने की अनुमति किसी भी इंसान या जीव-जंतु को नहीं है. यही वजह है कि शाम की आरती के बाद मंदिर के कपाट और मुख्य द्वार को भारी-भरकम तालों से बंद कर दिया जाता है. दिनभर निधिवन में चहकने वाले बंदर, पक्षी और अन्य जानवर भी शाम होते ही इस वन को छोड़कर खुद-ब-खुद बाहर चले जाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति छिपकर इस रासलीला को देखने की कोशिश करता है, तो वह या तो अंधा, गूंगा, बहरा हो जाता है या फिर मानसिक संतुलन खो बैठता है.
निधिवन की एक और भौगोलिक विशेषता यहां के पेड़ हैं. इस वन में लगे तुलसी के पेड़ सामान्य पेड़ों की तरह ऊपर की ओर नहीं बढ़ते, बल्कि उनकी शाखाएं नीचे जमीन की तरफ झुकी हुई हैं और आपस में उलझी हुई हैं. यहां के सभी पेड़ जोड़ों में हैं. पौराणिक मान्यता है कि ये पेड़ साधारण वनस्पति नहीं हैं, बल्कि ये भगवान कृष्ण की गोपियां हैं. जैसे ही रात होती है और कान्हा की बंसी बजती है, ये सभी पेड़ जीवित होकर गोपियों का रूप धारण कर लेते हैं और रासलीला में शामिल होते हैं. सुबह होते ही ये वापस पेड़ के रूप में बदल जाते हैं. इसी अद्भुत और अटूट विश्वास के कारण देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस पावन स्थली के दर्शन करने आते हैं.
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…