आस्था

Tulsi Vivah 2024: किस दिन है तुलसी विवाह? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Tulsi Vivah 2024 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi: कार्तिक के महीने में तुलसी विवाह की परंपरा है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी के अगले दिन हिंदू परिवारों में तुलसी विवाह किया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह का विधान है. इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर को संपन्न कराया जाएगा. आइए जानते हैं तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व.

तुलसी विवाह 2024 डेट

पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह बुधवार, 13 नवंबर को है. कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगी.

तुलसी विवाह 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक है. ऐसे से इस साल तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 27 मिनट का है.

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी ना खाएं ये साग और सब्जियां, जानें क्या करें और क्या नहीं

तुलसी विवाह 2024 पूजा-विधि

तुलसी विवाह के दिन एक चौकी पर तुलसी का पौधा और शालीग्राम को स्थापित करें. इसके साथ ही पास में एक जल से भरा कलश रखें. इसके बाद उसके ऊपर आम के पत्ते रखें. अब तुलसी के गमले में गेरू लगाएं और घी का दीपक जलाएं. इतना करने के बाद तुलसी और शालीग्राम पर गंगाजल छिड़कें. ऐसा करने के साथ ही तुलसी और शालीग्राम को चंदन का टीका लगाएं.

तुलसी के गमले में ही गन्ने से मंडप बनाएं. इसके बाद तुलसी माता को सुहाग की सामग्रियां अर्पित करें. साथ ही लाल रंग की चुनरी भी अर्पित करें. तुलसी के गमले में साड़ी लपेटकर चूड़ी अर्पित करें और दुल्हन की तरह श्रृंगार करें. इतना करने के बाद शालीग्राम को चौकी समेत हाथ में उठाकर तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें. इसके बाद आरती करें. इस प्रकार तुलसी विवाह संपन्न होने के बाद प्रसाद बाटें.

तुलसी विवाह महत्व

कार्तिक मास में पड़ने वाले तुलसी विवाह को बहुत शुभ माना जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम को तुलसी के साथ विवाह कराने वाले के जीवन के हर संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही उस पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की विशेष कृपा रहती है. तुलसी विवाह, कन्यादान जितना पुण्य देने वाला माना गया है. कहते हैं कि तुलसी विवाह संपन्न कराने वालों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है.

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के दिन भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी हो सकती हैं रुष्ट

Dipesh Thakur

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

30 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

38 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

44 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

49 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago