दुनिया

Israel ने ही करवाए थे लेबनान में Pager Blasts, 2 माह बाद PM बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद कबूला

Lebanon Pager Attacks: दो माह पहले पश्चिमी एशिया के देश लेबनान में संचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पेजरों में सिलसिलेवार धमाके होने से तहलका मच गया था. उन धमाकों के पीछे इजरायल का हाथ था. इसकी पुष्टि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के एक बयान से हुई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘मैंने ही पेजर ब्लास्ट्स की मंजूरी दी थी’.

न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर महीने में लेबनान में हुए पेजर धमाकों में करीब 40 लोग मारे गए थे और हजारों ईरान समर्थित हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाके घायल हो गए थे. तब ये सवाल उठा था कि इन धमाकों को इजरायल ने ही अंजाम दिया होगा. इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्‍ता ओमर दोस्तरी ने अब इस बारे में मीडिया को बताया है.

यह भी पढ़िए: इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में पेजरों में सीरियल ब्लास्ट, 11 की मौत, 4000 लोग घायल, ईरानी राजदूत भी जख्मी

ओमर दोस्तरी ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा, “पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी.” यानी इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने ही लेबनान में पेजर हमलों (Pager Attack) को मंजूरी दी थी.

यह भी पढ़िए: मोबाइल के जमाने में पेजर का इस्तेमाल आखिर क्यों कर रहे हिजबुल्लाह लड़ाके? समझिए..कैसे हुए लेबनान में धमाके

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

45 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

53 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago