खेल

चक्रवर्ती के पंजे पर भारी पड़े स्टब्स के नाबाद 47, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से भारत को हराया

IND vs SA T20: रविवार को सेंट जॉर्ज पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा. भारतीय गेंदबाजों ने फिर शानदार वापसी की और मैच को रोमांचक बना दिया. वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लेकर भारत की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद 47 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने एक ओवर बाकी रहते तीन विकेट से मैच जीत लिया.

भारत की खराब बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन तीसरी गेंद पर ही शून्य पर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा (4) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 15 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने तीन अहम विकेट खो दिए. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया.

भारतीय टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़े. हार्दिक पांड्या ने 39 रन बनाए और अक्षर पटेल ने 27 रनों की पारी खेली. तिलक वर्मा (20) के योगदान से भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच सका. हालांकि, पारी में सबसे बड़ा झटका अक्षर पटेल के दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट होने पर लगा.

हार्दिक पांड्या एक छोर संभाले रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला. रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नौ रन बनाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने छह गेंदों पर सात रन जोड़े. पारी खत्म होने तक भारत का स्कोर 124/6 तक ही पहुंच सका. दक्षिण अफ्रीका की ओर से छह गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सभी ने एक-एक विकेट हासिल किया.

वरुण चक्रवर्ती का करिश्माई स्पेल

126 रनों का मामूली लक्ष्य बचाने के लिए भारतीय गेंदबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना था, और वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट चटकाकर मैच को रोमांचक बना दिया. उन्होंने अपने पहले ओवर में एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स को गुगली पर आउट कर दिया. इसके बाद, 11वें ओवर में मार्को जेनसन को भी आउट किया.

स्टब्स की शानदार बल्लेबाजी

हालांकि, चौथे नंबर पर आए ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सात चौके जड़ते हुए नाबाद 47 रन बनाए. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाज गेराल्ड कोएत्जी के साथ साझेदारी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका को एक ओवर शेष रहते जीत मिली. कोएत्जी ने नौ गेंदों पर 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल थे.

भारतीय तेज गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत का रास्ता मिला. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कराई, जबकि जरूरत थी कि अनुभवी गेंदबाजों का पूरा उपयोग किया जाए.

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago