आस्था

Jharkhand के देवघर में आखिर क्यों नहीं जलता रावण का पुतला? जानें इसकी पौराणिक कारण

Dusshera 2o25: विजयादशमी के अवसर पर पूरे भारत में रावण दहन की परंपरा बेहद प्रचलित है. विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दर्शाया जाता है. लेकिन, झारखंड के देवघर शहर में यह परंपरा अलग है. यहां रावण दहन नहीं होता.

देवघर की पावन धरती से रावण का गहरा संबंध है. कहा जाता है कि देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, की स्थापना से रावण की गहरी तपस्या और भगवान शिव के प्रति उनकी असीम भक्ति की कहानी जुड़ी हुई है. इसे रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है.

तपस्या से भगवान शिव को किया प्रसन्न

मान्यता है कि लंकापति रावण ने कड़ी तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न किया और उनसे आत्मलिंग (शिवलिंग) लंका ले जाने का वरदान मांगा. लेकिन, एक शर्त थी कि अगर रावण ने रास्ते में कहीं भी शिवलिंग को रखा तो वह वहीं स्थापित हो जाएगा. शिवलिंग लेकर जाते समय रावण को लघु शंका लगी और उसने चरवाहे का रूप धारण किए भगवान विष्णु से शिवलिंग कुछ देर के लिए पकड़ने का अनुरोध किया, लेकिन रावण के लौटने से पहले ही उन्होंने शिवलिंग को नीचे रख दिया, जिससे वह उसी स्थान पर स्थापित हो गया.

यही कारण है कि देवघर के लोग रावण को राक्षसराज की बजाय भगवान शिव का अनन्य भक्त मानते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. उनके द्वारा की गई तपस्या और शिव की उपासना का वर्णन पुराणों में मिलता है. इसलिए विजयादशमी के दिन जब पूरे देश में रावण दहन होता है तब देवघर में रावण का पुतला दहन नहीं किया जाता.

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मंदसौर, उत्तर प्रदेश के बिसरख और महाराष्ट्र के अमरावती के गढ़चिरौली में कुछ जगहों पर भी विजयादशमी के दिन रावण दहन नहीं किया जाता, बल्कि रावण की पूजा की जाती है. खासकर, गढ़चिरौली में आदिवासी समुदाय के लोग रावण को अपने कुल देवता के रूप में पूजते हैं.

ये भी पढ़ें: पूरे भारत का सबसे अनोखा मंदिर! पूजा जाता है ‘राक्षस राज’, मान्यता सुनकर हो जाएंगे हैरान

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 seconds ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

17 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago