खेल

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए क्या है नया फॉर्मेट

2027 ODI World Cup Qualifier: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है. साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच अभी से शुरू होने लगा है. इस मेगा इवेंट के लिए खेले जाने वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क्वालीफायर टूर्नामेंट अगले साल यानी 2027 में 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच खेला जाएगा. हालांकि तारीखें तो सामने आ चुकी हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अभी तक इसके वेन्यू यानी मेजबान देश को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है.

क्या है नया और दिलचस्प फॉर्मेट?

इस बार का क्वालीफायर फॉर्मेट बेहद रोमांचक बनाया गया है जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट की विजेता टीम को सीधे 2027 वर्ल्ड कप का टिकट मिल जाएगा. वहीं जो टीमें दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहेंगी उनके पास भी उम्मीद की किरण बची रहेगी.

इन तीनों टीमों के बीच एक ‘सुपर-सीरीज’ खेली जाएगी और इस मिनी बैटल को जीतने वाली टीम को भी वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट में एंट्री मिल जाएगी. आपको बता दें कि साल 2027 का मुख्य वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाना है.

कैसे तय होंगी क्वालीफायर की 10 टीमें?

क्वालीफायर की इस जंग में पहुंचने के लिए टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को तो सीधे एंट्री मिल चुकी है. इसके अलावा 30 सितंबर 2026 तक ICC की फुल मेंबर टीमों में जो दो सबसे फिसड्डी टीमें वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे रहेंगी वे इस क्वालीफायर में खेलेंगी. साथ ही CWC 2 की टॉप-4 टीमें और क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें भी इसमें अपनी जगह पक्की करेंगी.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट का हीरो शाकिब अल हसन कैसे बना बांग्लादेश का विलेन? हसीना से वफादारी पड़ी भारी, घर पर बरसाए गए पेट्रोल बम

वेस्टइंडीज पर मंडरा रहा है खतरा

इस पूरी रेस में सबसे ज्यादा चर्चा वेस्टइंडीज टीम को लेकर हो रही है. वेस्टइंडीज की टीम पिछले 2023 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और इस बार भी उसकी राह आसान नहीं दिख रही है. फिलहाल वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें पायदान पर है जबकि अफगानिस्तान 8वें और आयरलैंड 12वें नंबर पर है.

30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख से पहले वेस्टइंडीज के पास खेलने के लिए सिर्फ 2 वनडे मैच ही बचे हैं. वेस्टइंडीज का सीधा क्वालीफिकेशन इस बात पर टिका है कि अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली सीरीज का नतीजा क्या रहता है. अगर आयरलैंड उस सीरीज में अफगानिस्तान को 4-1 या 5-0 से हरा देता है तो वेस्टइंडीज को अपने दोनों मैच जीतकर रैंकिंग के टॉप-8 में पहुंचना होगातभी उसे वर्ल्ड कप का डायरेक्ट टिकट मिल पाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago