खेल

विनेश फोगाट का U-Turn! फिर करेंगी दंगल, भरी तगड़ी हुंकार

भारतीय कुश्ती जगत के लिए गुरुवार का दिन बेहद रोमांचक है. दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास तोड़ते हुए कुश्ती के रिंग में एक बार फिर से वापसी की घोषणा की है. विनेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक लंबे पोस्ट के माध्यम से कुश्ती में वापसी की घोषणा की.

विनेश फोगाट ने लिखा, “लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस अंत था. बहुत समय तक, मेरे पास इसका जवाब नहीं था. मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी. सालों में पहली बार, मैंने खुद को सांस लेने दिया. मैंने अपने सफर के बोझ को समझने के लिए समय लिया. उतार-चढ़ाव, दिल टूटना, त्याग, और मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा. और कहीं उस सोच में, मुझे सच मिला. मुझे अब भी यह खेल पसंद है. मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं.”

उन्होंने लिखा, “उस खामोशी में, मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी, ‘आग कभी खत्म नहीं होती.’ यह सिर्फ थकान और शोर के नीचे दब गई था. अनुशासन, संघर्ष, यह सब मेरे दिनचर्या में है. मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर बना रहा.”

विनेश ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए दावा ठोकते हुए लिखा, “तो मैं यहां हूं, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की ओर एक ऐसे दिल के साथ जो निडर है और एक ऐसी भावना जो झुकने से मना करती है. और इस बार, मैं अकेली नहीं चल रही हूं. मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है. मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा. लॉस एंजिल्स ओलंपिक के रास्ते पर मेरा छोटा चीयरलीडर.”

2028 में नई उड़ान भरेंगी विनेश

विनेश फोगाट के इस लंबे पोस्ट के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि दिग्गज पहलवान एक बार फिर से ओलंपिक में अपने स्वर्ण पदक जीतने के सपने को पूरा करने के लिए रिंग में वापसी कर रही हैं. विनेश पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल भारवर्ग के फाइनल में पहुंची थीं. वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया. इस फैसले से हताश विनेश ने पहलवानी को अलविदा कह दिया था.

ये भी पढ़ें: 14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने फिर बिखेरा अपने बल्ले का जादू, अंडर-19 एशिया कप में ठोका विस्फोटक शतक

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago