खेल

अभिषेक ने गिल को आगे की सीट पर बैठाया, तिलक ने ऐेसे घुमाई कार की स्टेयरिंग, वायरल हुई फोटो

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया UAE से लौट चुकी है. फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चमके अभिषेक शर्मा. बाएं हाथ के इस ओपनर ने 7 पारियों में 314 रन ठोककर सबका दिल जीत लिया. इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इनाम में एक चमचमाती Haval H9 कार मिली है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अभिषेक शर्मा ने जैसे ही ये लक्जरी कार हासिल की उन्होंने उसका वीडियो बनाया और फिर अपने सबसे करीबी दोस्त शुभमन गिल के साथ उसमें बैठ गए. ड्राइविंग सीट पर खुद अभिषेक थे और बगल वाली सीट पर शुभमन गिल. दोनों की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी.

तिलक ऐसे घुमाई कार की स्टीयरिंग

अब बात आती है तिलक वर्मा की, जिन्होंने कार की स्टीयरिंग कैसे घुमाई? दरअसल, फील्ड पर प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब अभिषेक को कार दी जा रही थी, तब तिलक वर्मा ने मजाकिया अंदाज में हाथ से स्टीयरिंग घुमाने का इशारा किया. उस वक्त शुभमन गिल वीडियो बना रहे थे और हार्दिक पंड्या समेत बाकी खिलाड़ी पीछे से कमेंट्री कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें-Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया शुरू करेगी सफर, स्मृति मंधाना के इस रिकॉर्ड पर रहेंगी सबकी निगाहें

Haval H9 कार की खासियत

अब जानिए इस Haval H9 कार की खासियत. ये एक लग्जरी 7 सीटर SUV है जिसमें 10 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 14.6 इंच की टच स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, ब्लाइंड स्पॉट सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे धांसू फीचर्स हैं. चीन की ऑटो कंपनी GWM द्वारा बनाई गई इस कार की कीमत भारत में करीब 33.60 रुपया लाख है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

22 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

45 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

53 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

55 minutes ago