खेल

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई, कहा-आप देश की प्रेरणा हो

अमेरिका व वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप जीतकर स्वदेश पहुंची भारतीय टीम का जहां गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है, वहीं अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भी टीम को बधाई देते हुए उन्हें एक अरब से अधिक भारतीयों की प्रेरणा बताया है.

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए अपने पोस्ट में गौतम अडाणी ने कहा, ”विश्वकप जीतकर स्वदेश वापसी पर चैंपियंस आपका स्वागत है. आपने एक अरब से अधिक भारतीयों के सपनों को साकार किया है. इस जीत के साथ आपका नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. आपकी यह विजय हर महत्वाकांक्षी क्रिकेटर व युवा के लिए एक प्रेरणा है.”

इसके पहले मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय टीम का स्वागत किया गया. उनके विमान पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उनका अभिवादन किया गया. भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक हवाई अड्डे के बाहर एकत्रित थे. वे अपने विश्व विजेता नायकों की एक झलक पाने को बेताब थे. प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़े के साथ टीम का स्वागत किया. हवाई अड्डे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारतीय टीम को मुंबई के नरीमन प्वाइंट ले जाया गया. यहां से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकाला जा रहा है.

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर कप पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 11 साल से चला आ रहा विश्व कप जीत का सूखा खत्म किया. विश्व कप जीतने के बाद वेस्टइंडीज में आए तूफान के कारण भारतीय टीम पहले से तय समय से कुछ दिन विलंब से स्वदेश पहंची. टीम का आगमन सबसे पहले दिल्ली में हुआ. वहां टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया. खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी, उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इसके बाद भारतीय टीम मुंबई रवाना हुई.

ये भी पढ़ें- मुंबई में वर्ल्ड चैंपियंस के विमान को दिया गया ‘वाटर सैल्यूट’, टीम इंडिया की वापसी पर गूंज उठी ‘भारत का राजा रोहित शर्मा’ के नारे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

19 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

20 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

48 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago