खेल

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने सुपर-8 में किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हराकर लिया ODI वर्ल्ड कप का बदला

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में रविवार को अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया. टॉस गंवाने के बाद अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की शतकीय ओपनिंग साझेदारी के दम पर 20 ओवर 148/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई.

अफगानिस्तान ने लिया ODI वर्ल्ड कप का बदला

अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं नवीन-उल-हक ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (59) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. मैक्सवेल ने 41 गेंदों की अपनी पारी में तीन छक्के और छह चौके लगाये. टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने के बाद 149 रन के आसान से दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. उसने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर ट्रेविस हेड के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. नवीन-उल-हक की गेंद उनका मिडिल स्टंप ले उड़ी.

गुलबदीन और नवीन के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त

हक ने मैच के तीसरे ओवर में मिशेल मार्श (12) को धीमी गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया. उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 रन था. छठे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर मोहम्मद नबी का शिकार बने. इसके बाद मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस (11) के बीच 39 रन की साझेदारी हुई. नायब ने 11वें ओवर में 71 के स्कोर पर स्टोइनिस को पवेलियन भेजा और कोई बल्लेबाज मैक्सवेल का साथ नहीं दे सका. 106 के स्कोर पर नायब ने मैक्सवेल को नूर अहमद के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की रही सही उम्मीद भी समाप्त कर दी. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: हार्दिक और कुलदीप के कहर से बांग्लादेश ध्वस्त, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

28 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

29 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

34 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

54 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

55 minutes ago