इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)
NEET-UG एग्जाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर रविवार 23 जून को CBI ने पहली FIR दर्ज की. जांच के लिए CBI ने दो स्पेशल टीम बनाई हैं, जो पटना और गोधरा जाएंगी. सरकार ने हाल में ही एग्जाम में गड़बड़ी की खबरें आने के बाद यह मामला CBI को सौंपा था. उसके बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया गया. उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धन्यवाद दिया
केंद्र सरकार के इन फैसलों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सराहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने NEET UG परीक्षा विवादों के संबंध में एक्शन लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को धन्यवाद दिया. इसके अलावा, IMA ने NEET UG परीक्षा में अनियमितताओं की जांच को CBI को सौंपने और NTA के डायरेक्टर जनरल को हटाने के लिए शिक्षा मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया है.
‘परीक्षा गोपनीयता के साथ सही ढंग से करवाएं’
IMA के बयान में कहा गया, “छात्रों की वर्तमान पीढ़ी भारत का भविष्य है, और यह जरूरी है कि महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं परिश्रम और गोपनीयता के उच्चतम मानकों के साथ आयोजित की जाएं.” एसोसिएशन NEET छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को सरकार द्वारा शुरू किए गए आवश्यक सुधारों का हिस्सा मानता है और भविष्य की परीक्षाओं को सही ढंग से कराने के लिए एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर जोर देता है. IMA ने सरकार से आग्रह किया कि वह मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में तेजी लाए ताकि समय पर प्रवेश सुनिश्चित हो सके. IMA ने सरकार की पहल के लिए अपना मजबूत समर्थन दोहराया और छात्रों की अगली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के बारे में आशा व्यक्त की.
— भारत एक्सप्रेस
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…