खेल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एडन मार्कराम ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, साउथ अफ्रीका के…

WTC Final: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मार्कराम (Aiden Markram) ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़ा कर दिया है, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.

Aiden Markram ने जड़ा शतक

एडन मार्कराम (Aiden Markram) ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया है. वह 159 गेंदों में 102 रन पर नाबाद हैं. डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाने वाले मार्कराम साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज हैं.

मार्कराम बने तीसरे बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी आईसीसी खिताब के फाइनल में शतक लगाने वाले मार्कराम तीसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले वनडे विश्व कप 1975 के फाइनल में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने और 1996 वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने शतक लगाया था. वहीं, किसी आईसीसी खिताब फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बने हैं.

एडन मार्कराम (Aiden Markram) के नाबाद शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है. शनिवार को ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम करने के लिए साउथ अफ्रीका को महज 69 रन चाहिए. टीम का स्कोर दो विकेट पर 213 रन है. मार्कराम 102 और टेंबा बवुमा 65 रन पर नाबाद हैं. दोनों के बीच 143 रन की साझेदारी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे क्रिकेटर्स, मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 1 मिनट का रखा मौन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. स्टीव स्मिथ ने 66 और ब्यू वेबस्टर ने 72 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए थे. साउथ अफ्रीकी टीम 138 पर ऑल आउट होकर पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 74 रन से पिछड़ गई थी. पैट कमिंस ने छह विकेट लिए थे.

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में एक समय 66 पर छह विकेट खो चुकी थी, लेकिन एलेक्स कैरी के 43 और मिचेल स्टार्क के 58 रन की बदौलत उसकी पारी 207 तक पहुंची. रबाडा ने चार विकेट लिए थे. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बेकाबू हो रहा AI? OpenAI एजेंट्स ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स में लगाई सेंध, कई यूजर्स की तस्वीरें की लीक

AI Agents Security Breach: OpenAI एजेंट्स ने बिना किसी कमांड के अमेरिकी सरकार की एक…

1 minute ago

वोटर लिस्ट में ‘सफाई’ या अधिकारों पर संकट? जानिए क्या है SIR विवाद और क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल

SIR के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर देश के कई हिस्सों में सवाल…

4 minutes ago

जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में मीसा भारती के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचीं बीजेपी एमएलसी शीला पंडित

भाजपा एमएलसी शीला पंडित ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता एवं सांसद मीसा भारती…

28 minutes ago

ममता बनर्जी की सभा से पहले टीएमसी नेता गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की शनिवार को हुगली…

39 minutes ago

लड़की को घेरकर 4-5 युवकों ने की बदसलूकी, ‘भैया’ कहकर गिड़गिड़ाती रही; फिर भी नहीं पसीजा दिल

Samastipur Girl Misbehavior: बिहार के समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी और मारपीट का कथित वीडियो…

45 minutes ago