लियोनेल मेसी (फोटो-@DonaldInDenial)
Argentina vs Netherlands: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल का टिकट बुक कर लिया. यह बेहद रोमांचक मुकाबला रहा, जहां एक वक्त मेसी की टीम 2-0 से आगे थी लेकिन नीदरलैंड्स ने आखिरी मिनटों में जबरदस्त वापसी की और स्कोर को 2-2 से बराबर करते हुए मुकाबले को एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा दिया. लेकिन यहां भी दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स की टीम को अर्जेंटीना ने 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
अर्जेंटीना की तरफ से नेहुएल मोरिना ने 35वें मिनट में पहला गोल दागा. लियोनेल मेसी ने शानदार पास दिया जिसपर मोरिना ने गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया. इसके बाद 73वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली और लगने लगा कि अर्जेंटीना अब आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लेगी लेकिन सब्सीट्यूट के तौर पर 78वें मिनट में उतरे बाउट बेघोर्स्ट मैच को पूरी तरह पलट दिया. बाउट बेघोर्स्ट ने 83वें मिनट में गोल दाग दिया. इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में बेघोर्स्ट ने दूसरा गोलकर अर्जेंटीना को हैरान कर दिया.
लेकिन मेसी की टीम जीत के इरादे से ही उतरी थी और पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को मात देकर उन्हें विश्व कप से बाहर कर दिया. आठ साल पहले विश्व कप में अर्जेंटीना ने ही नीदरलैंड को बाहर किया था, तब भी सेमीफाइनल में मेसी की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को मात दी थी. अर्जेंटीना की टीम अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ 13 दिसंबर को खेलेगी.
ये भी पढ़ें: Brazil Vs Croatia: क्रोएशियाई ‘दीवार’ को भेद नहीं पाया ब्राजील, क्वार्टर फाइनल में टूटा नेमार की टीम का सपना
मेसी के नाम वर्ल्ड कप इतिहास में 10 गोल हो गए हैं. मेसी ने हमवतन पूर्व दिग्गज गेब्रियल बतिस्तुता की बराबरी कर ली है. मेसी और गेब्रियल अब संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले अर्जेंटीनाई खिलाड़ी बन गए हैं. महान फुटबॉलर माराडोना के नाम वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं.
पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी फैसला पेनल्टी शूटआउट से ही हुआ था जहां ब्राजील को क्रोएशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. ब्राजील की टीम को हराकर क्रोएशिया ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. 2018 के विश्व कप में क्रोएशिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन फ्रांस की स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम ने क्रोएशिया के सपने को तोड़ दिया था.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…