आस्था

Today Horoscope, 10 December 2022: वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को बचना होगा इन कामों से, आप भी देखें क्या कहती है आपकी राशि

Today Horoscope, 10 December 2022: शनिवार का दिन शनिदेव का खास दिन है. माना जाता है न्याय के देवता शनिदेव को इस दिन तेल चढ़ाने से उनकी कृपा बनी रहती है. आइए देखते हैं आज के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है. भोजन में सावधानी बरतें सोच समझ कर ही किसी पर भरोसा करें. जोखिम भरे कार्यों को करने से बचे. अविवाहित नए व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. नए रिश्ते को लेकर किसी भी तरह कि जल्दीबाजी करने से बचे.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

प्रेम जीवन में उलझने हो सकती हैं. अंदरुनी तौर पर भावनात्मक बदलाव से गुजरने की संभावना है. अपने अहंकार पर नियंत्रण रखे. दूसरों के लिए अपने व्यवहार पर ध्यान दें. जीवन के प्रति थकान आपके कार्यों पर असर डाल सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन बेहतर होगा की आप अपने काम पर ध्यान दें. सकारात्मकना बनाए रखें. लेखन और निस्वार्थ भाव से काम करके बेहतर महसूस कर सकते हैं. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आप स्वयं को बेहद ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. कार्य में मन लगेगा. व्यवसाय के विस्तार की संभावना है. सकारात्मक रुप से जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

अनोखे अनुभवों से गुजर सकते हैं. आपका आत्मविश्वास आपके काम आएगा. कार्यों में अवसर और सफलता मिलने की उम्मीद है. अपनी प्राथमिकताओं को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. कार्य सिद्धि के लिए परिश्रम आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें: Horoscope 2023: नए साल पर राहु-केतु बढ़ाने वाले हैं इन चार राशियों की मुश्किलें, होगा धन का नुकसान

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

प्यार और रिश्तों में मिली निराशाओं से निकलने का समय है. दोस्तों और परिवार के बीच अपनी बात खुलकर रख सकते हैं. शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें. अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

काम में रचनात्मकता बनी रहेगी. लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे. सामाजिक जीवन में संतुष्टि महसूस करेंगे. आपका मन अपने साथी के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने का हो सकता है. खुद पर ध्यान केंद्रित करें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यावसायिक रुप से सभावनाओं का समय है. आपके द्वारा अर्जित ज्ञान और सीख आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगा. भ्रम की स्थिति का शिकार हो सकते हैं. निर्णय लेने से बचे. अनुमान लगाने की प्रवृत्ति नुकसानदायक हो सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

नकारात्मकता का अनुभव कर सकते है. धैर्य को बनाए रखे. कार्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. जीवन में शांति के लिए प्रयासरत रहेंगे. सप्ताह के अंत में आनंद की अनुभूति हो सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. संबंध बेहतर होंगे.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

जीवन में बदलाव के दौर से गुजर सकते हैं. दोस्तों और परिवार के महत्व का अहसास करेंगे. वित्तीय समस्याओं का सामना कर सकते हैं. स्वयं के मार्गदर्शन के लिए अपने अंतर्ज्ञान का सहारा लें. उन लोगों से सराहना के पात्र होंगे जो आप पर विश्वास नहीं करते थे.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अपने प्रयासों से आकांक्षाओं की पूर्ति कर सकते हैं. एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला सकता है. व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मानसिक रुप से मजबूत रहेंगे. शारीरिक तौर पर थकावट महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. साथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधो में उत्पन्न परिस्थियों को अनदेखा ना करें.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

1 hour ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

9 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

11 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

11 hours ago