खेल

खेलते-खेलते अचानक ऐसा हुआ कि किसी ने सोचा भी नहीं था, एक खिलाड़ी की चली गई जान…

पेरू के चिलका शहर में एक घरेलू फुटबॉल मैच के दौरान दिल दहला देने वाली घटना घटी. दो क्लब जुवेंटड बेलाविस्टा (Juventud Bellavista) और फैमिलिया चोका (Familia Chocca) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 39 वर्षीय खिलाड़ी जोस होगो डे ला क्रूज मेजा (Jose Hugo de la Cruz Mesa) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेफरी समेत कई अन्य खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खेल के बीच अचानक टूटी आफत

पहले हाफ तक जुवेंटड बेलाविस्टा ने मैच में 2-0 की बढ़त बना रखी थी. इसी दौरान मौसम बिगड़ने पर रेफरी ने खेल रोक दिया और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने का निर्देश दिया. लेकिन जैसे ही खिलाड़ी मैदान छोड़ने की कोशिश कर रहे थे, अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. यह बिजली सीधे जोस होगो डे ला क्रूज मेजा पर गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई.

रेफरी और गोलकीपर गंभीर रूप से घायल

बिजली गिरने के कारण रेफरी और 5 अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर गिर पड़े. इनमें 40 वर्षीय गोलकीपर हुआन चोका गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद कुछ खिलाड़ी उठने की कोशिश करते दिखे, लेकिन उनकी हालत बेहद खराब थी. सभी घायल खिलाड़ियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है.

फरवरी में भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले भी फरवरी में इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के सिलिवांगी स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई थी. उस हादसे में 35 वर्षीय फुटबॉलर सेप्टन राहराजा की मौत हो गई थी. यह दर्दनाक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, और इसका डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: क्या इंग्लैंड करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार?


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

33 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago